अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“ऋषिकेश में गंगा उफान पर, शिव मूर्ति तक पहुंचा जलस्तर; पानी में डूबकर महिला की जान गई”

On: August 6, 2025 11:51 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ऋषिकेश में हालात और भी गंभीर होते जा रहे हैं, जहां गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और पानी शिव मूर्ति तक पहुंच गया है। न्यू चंद्रेश्वर नगर में एक मकान में पानी घुसने से 45 वर्षीय महिला कृष्णा थापा की डूबने से मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य में एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं।

गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

मानसून सीजन में पहली बार इतनी लंबी अवधि तक लगातार बारिश देखी जा रही है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी हालात बिगड़ गए हैं। ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी सीमा पार करते हुए मंगलवार रात 340.75 मीटर तक पहुँच गया है, जबकि खतरे का निशान 340.50 मीटर पर है। शिव मूर्ति तक पानी पहुँचने से स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है।

घर में घुसे पानी से महिला की मौत

न्यू चंद्रेश्वर नगर में रहने वाली 45 वर्षीय कृष्णा थापा की उस वक्त मौत हो गई जब उनके घर में बारिश का पानी भर गया। स्वजनों ने बताया कि तेज बारिश के बाद घर में बरसाती पानी भरने लगा था, और वे सामान को पास के दोमंजिला मकान में ले जा रहे थे। करीब एक घंटे बाद जब परिजन कमरे में लौटे तो देखा कि महिला पानी में गिरी हुई थी। तुरंत अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महापौर शंभू पासवान और एसडीएम योगेश मेहरा ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसडीआरएफ अलर्ट मोड पर, लगातार चेतावनी जारी

गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए एसडीआरएफ पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि नदी किनारे रहने वाले लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी दी जा रही है और उन्हें नदियों से दूर रहने की अपील की जा रही है। त्रिवेणी घाट, जानकी पुल और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर टीम स्थिति पर निगरानी रख रही है।

पुलिस और प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

मुनिकीरेती पुलिस भी लगातार सतर्कता बरत रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि नदी किनारे बसे संवेदनशील क्षेत्रों – जैसे खरास्रोत, चंद्रभागा नदी किनारे – पर पुलिस मोबाइल और लाउड हेलर के जरिए चेतावनी दी जा रही है। संभावित खतरे को देखते हुए कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भी भेजा गया है।

यह भी पढें- 07 अगस्त को देहरादून में निकलेगी श्री टपकेश्वर शोभायात्रा, शहर का यातायात प्लान जारी – जानिए कौन-कौन से रूट रहेंगे प्रभावित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

Leave a Comment