अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Rishikesh News: स्कूल न जाने की जिद में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, गंगा में कूदने से मचा हड़कंप

On: April 9, 2025 3:31 PM
Follow Us:

ऋषिकेश से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने बीती रात गंगा नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छात्रा की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

रात दो बजे निकली घर से, परिजन पीछा करते रह गए

मिली जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय आस्था चौहान उर्फ सोनू, जो 12वीं कक्षा की छात्रा थी, रात करीब दो बजे अचानक घर से बाहर निकल गई। जैसे ही उसके बाहर निकलने का अंदेशा परिजनों को हुआ, वे भी उसके पीछे निकल पड़े और उसे रोकने की कोशिश करने लगे। लेकिन छात्रा ने किसी की एक न सुनी और तेज़ी से गंगा घाट की ओर बढ़ गई।

घाट की सीढ़ियों से गिरी और लापता हो गई

गंगा घाट पहुंचते ही छात्रा घाट की सीढ़ियों से नीचे उतरने लगी। इसी दौरान वह अचानक पीछे की ओर गिरी और गंगा में डूबकर लापता हो गई। यह दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को बुलाया और गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू करवा दिया।

छात्रा पहले भी जा चुकी थी घर से बाहर

पुलिस के अनुसार, परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि आस्था कुछ दिनों से स्कूल जाने से मना कर रही थी। जब इस बात पर उसे टोका गया, तो वह चिढ़ गई थी। कुछ दिन पहले भी वह घर से बाहर चली गई थी, तब चीता पुलिस ने उसे देखकर परिवार को सूचना दी थी।

फिलहाल एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में छात्रा की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढें- देहरादून के विकासनगर में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment