अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश: नीलकंठ मार्ग पर 30 मीटर तक मार्ग अवरुद्ध, ट्रक के नदी में गिरने की आशंका, दो लापता, दो घायल

On: August 13, 2025 7:29 AM
Follow Us:

बुधवार सुबह ऋषिकेश लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गरुड़ चट्टी पुल से आगे नीलकंठ मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक पहाड़ी से भारी चट्टानें और मलबा गिरने से करीब 30 मीटर सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। घटना में एक ट्रक के मलबे में दबने या नदी में गिरने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का कार्य जारी है। वहीं, एसडीआरएफ की टीम सर्च और रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढें- उत्तराखंड पंचायत चुनाव: नौ जिलों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए 20 उम्मीदवारों में टक्कर, CM धामी का बड़ा बयान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment