अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: गंगा नदी में बहा हरियाणा का युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

On: April 27, 2025 5:53 AM
Follow Us:

ऋषिकेश से एक दुखद खबर सामने आई है जहाँ देर रात गंगा नदी में नहाते समय हरियाणा का एक युवक डूब गया। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। बताया जा रहा है कि प्रदीप (34 वर्ष), पुत्र सतबीर सिंह, निवासी ग्राम कनोह, थाना अग्रोहा, जिला हिसार (हरियाणा) अपने चार मित्रों के साथ ऋषिकेश में घूमने आया था।

घटना बुधवार देर रात की है जब सभी दोस्त लक्ष्मण झूला के समीप गौ घाट पर टहल रहे थे। इसी दौरान प्रदीप गंगा में तैरने के लिए उतर गया। लेकिन नदी की तेज धार के सामने वह अपना संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में बह गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। सुबह होते ही बचाव कार्य को और तेज कर दिया गया।

प्रदीप एसडीएफसी बैंक में कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी ऋषिकेश पहुंच गए हैं और घटनास्थल पर युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम द्वारा युवक की तलाश लगातार जारी है।

यह भी पढें- “देहरादून नगर निगम में सफाई घोटाले पर बड़ा एक्शन, नोटिस और पेनल्टी के बावजूद सुधरी नहीं व्यवस्था, डीएम ने दिखाया बाहर का रास्ता”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment