अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एलआईयू सब इंस्पेक्टर की मौत

On: March 23, 2025 4:51 PM
Follow Us:

रविवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही एक कार बगड़धार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक, जो एलआईयू स्पेशल ब्रांच देहरादून में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे, की मौके पर ही मौत हो गई।

आगराखाल चौकी प्रभारी आमिर खान के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 12:45 बजे हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, पुलिस, आपदा प्रबंधन और फायर ब्रिगेड की टीमें बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं।

जांच में पाया गया कि कार लगभग 150 से 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। मृतक की पहचान टिहरी के अंजनीसैंण निवासी अरविंद डंगवाल (45) पुत्र द्वारिका प्रसाद डंगवाल के रूप में हुई। वह अकेले ही यात्रा कर रहे थे और अपने गांव अंजनीसैंण से देहरादून जा रहे थे।

फिलहाल, दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

यह भी पढें- Uttarakhand :बकायेदारों और जीएसटी रिटर्न न भरने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई, 765 व्यापारियों का पंजीकरण निलंबित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment