अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश बैराज जलाशय में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

On: March 10, 2025 7:11 AM
Follow Us:

ऋषिकेश: देहरादून जनपद के ऋषिकेश बैराज जलाशय में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। लक्ष्मण झूला थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय रोहित पंवार, निवासी स्वीत गांव, पौड़ी गढ़वाल, और 28 वर्षीय नीमा देवी, निवासी हिंडोलाखाल, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

जलाशय में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम तुरंत बैराज जलाशय पहुंची। वहां से टीम ने क्रमशः एक पुरुष और एक महिला के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर परिजनों को सौंप दिया।

गायब थे दोनों, गुमशुदगी दर्ज थी

लक्ष्मण झूला थाने के एएसआई भानु प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि रोहित पंवार दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत था और 1 मार्च को ऋषिकेश पहुंचा था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने दिल्ली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रोहित गंगा में कैसे पहुंचा।

वहीं, नीमा देवी भी कुछ दिनों से लापता थी। हिंडोलाखाल थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी और जांच में सामने आया था कि वह देवप्रयाग संगम पर नहाने के दौरान गंगा में बह गई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन अब उसका शव ऋषिकेश बैराज जलाशय में मिला है।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस पर अभी पुलिस पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्राथमिक तौर पर यह पानी में डूबने का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। दोनों के बीच क्या संबंध था और वे एक ही स्थान पर कैसे पहुंचे, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।

यह भी पढें- चारधाम यात्रा: इस बार बदरी-केदार धाम में VIP श्रद्धालुओं से नहीं लिया जाएगा शुल्क, तैयारियों की होगी समीक्षा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के तेज बहाव के बीच नाव और लाइफ जैकेट के साथ लापता किशोर की तलाश करते हुए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान, किनारे पर मौजूद श्रद्धालु। |

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में गिरा चश्मा उठाने के चक्कर में बहा देहरादून का किशोर, दोस्तों के सामने हुआ ओझल

Leave a Comment