अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

धराली आपदा: अपनों की तलाश में दर-दर भटकती महिलाएं सीएम धामी के सामने रो पड़ीं

On: August 7, 2025 9:57 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी ज़िले के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा का आज तीसरा दिन है, लेकिन हालात अभी भी बेहद गंभीर बने हुए हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं, वहीं दूसरी ओर अपने लापता परिजनों की तलाश में लोग दर-दर भटक रहे हैं। प्रभावित इलाकों से किसी प्रकार का संपर्क न हो पाने के कारण परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। अपनों की सलामती की उम्मीद में उनकी आंखें हर पल राह तक रही हैं।

गुरुवार को कई परिजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले और रोते-बिलखते हुए अपने परिजनों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। कुछ महिलाएं तो सीएम के सामने ही फूट-फूट कर रो पड़ीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें धैर्य बंधाते हुए आश्वासन दिया कि सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और जल्द ही लापता लोगों की जानकारी दी जाएगी।

धराली और छोलमी गांव के ग्रामीण, जिनमें मनोज नेगी, दिनेश रावत, सतेंद्र नेगी और संजय पंवार प्रमुख हैं, ने बताया कि आपदा को तीन दिन बीत जाने के बाद भी उनके गांव के लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र में संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप है, जिससे परिजन बेहद असमंजस में हैं कि उनके परिवारजन किस स्थिति में होंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी पहुंचकर जिला अस्पताल में रेस्क्यू किए गए प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी कुशलता जानी। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की अगुवाई में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल भी सीएम से मिला और लापता लोगों की तलाश तेज करने की मांग की।

5 अगस्त की रात आई थी तबाही:
गौरतलब है कि 5 अगस्त को धराली क्षेत्र की खीरगंगा गाड़ में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। कुछ ही मिनटों में मकान, होटल, होमस्टे और सेब के बागीचे पानी और मलबे में समा गए। पूरा इलाका मलबे और गाद से पट गया है। जहां लापता लोगों की तलाश जारी है, वहीं फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन प्रशासन, आपदा प्रबंधन बल और सेना की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। सरकार ने सभी प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढें- ज्योतिर्मठ: भयंकर लैंडस्लाइड से कांपा चमोली, बदरीनाथ हाईवे पर बाधित यातायात, फूलों की घाटी का रास्ता बंद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment