अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की : ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने खाया ज़हर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

On: May 12, 2025 7:48 AM
Follow Us:

रुड़की। रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने मानसिक तनाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा के परिवार का आरोप है कि एक युवक उसे फोन पर लगातार परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी।

शनिवार रात छात्रा ने गेहूं में रखने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। ज़हर निगलने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। देर रात छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रविवार सुबह नम आंखों से परिजनों ने बेटी का अंतिम संस्कार किया।

छात्रा के परिजनों ने बताया कि एक अज्ञात युवक लंबे समय से उनकी बेटी को मोबाइल फोन पर धमकियां दे रहा था और उसे किसी बात को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था। इस वजह से वह गहरे मानसिक तनाव में थी। हालांकि, परिजनों के पास युवक का नाम और पता नहीं है, सिर्फ उसका मोबाइल नंबर ही उपलब्ध है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद थपलियाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स और लोकेशन रिकॉर्ड खंगाल रही है, जिससे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल, पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। यह घटना न केवल छात्रा के परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक दुखद चेतावनी है कि मानसिक उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग किस हद तक नुकसान पहुंचा सकती है।

यह भी पढें- हरिद्वार: वंदे भारत ट्रेन से कटकर महिला और पुरुष ने की आत्महत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment