अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राशन कार्ड धारकों के लिए राहत, सितंबर का राशन अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा

On: October 4, 2025 5:47 AM
Follow Us:

सरकार ने सितंबर माह के राशन से वंचित कार्डधारकों को राहत दी है। अब ऐसे कार्डधारक 15 अक्टूबर तक अपने राशन की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, अक्टूबर माह का राशन वितरण भी जिलेभर में शुरू हो चुका है। दीपावली को देखते हुए जिला आपूर्ति विभाग वितरण पर कड़ी निगरानी रख रहा है।

जिले में लगभग 1036 राशन दुकानें संचालित हैं। राज्य खाद्य योजना (SFY) के 1.45 लाख, प्राथमिक परिवार (PHS) के 2.20 लाख और अंत्योदय के 15,172 कार्डधारक हर महीने राशन प्राप्त करते हैं। शुक्रवार को अपराहन तीन बजे से अक्टूबर माह का राशन वितरण शुरू हुआ।

बारिश और आपदा के कारण सितंबर में कई कार्डधारक राशन लेने से वंचित रहे थे। नेटवर्क और मार्गों की समस्या के चलते राशन वितरण प्रभावित हुआ। सरकार ने अब वितरण तिथि बढ़ाकर कार्डधारकों तक राशन पहुंचाना सुनिश्चित किया है।

राज्य खाद्य योजना के तहत कार्डधारकों को 7.5 किलोग्राम चावल प्रति 11 रुपये प्रति किलोग्राम, प्राथमिक परिवार कार्ड पर 2 किलोग्राम गेहूं और 3 किलोग्राम चावल, तथा अंत्योदय कार्ड पर 21.3 किलोग्राम चावल और 13.7 किलोग्राम गेहूं निशुल्क मिलता है।

डीएसओ के के अग्रवाल ने कहा कि राशन वितरण में किसी भी गड़बड़ी की शिकायत पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment