अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रामनगर: एसडीओ के सरकारी आवास पर देर रात हमला, बोलेरो के शीशे तोड़े; पत्थरों संग मिला धमकी भरा पत्र, पुलिस जांच में जुटी

On: May 7, 2025 3:29 PM
Follow Us:

रामनगर, नैनीताल – तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ मनीष जोशी के आवास पर मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव कर माहौल तनावपूर्ण बना दिया। इस हमले में न केवल उनके सरकारी आवास को निशाना बनाया गया, बल्कि परिसर में खड़ी बोलेरो वाहन के शीशे को भी पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। खास बात यह रही कि पत्थरों के साथ एक धमकी भरा पत्र भी बरामद हुआ, जिसमें ‘भुगत लेने’ जैसी भाषा का प्रयोग कर गंभीर चेतावनी दी गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसडीओ मनीष जोशी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनगर कोतवाली में तहरीर सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे यह घटना घटी, जब वह अपने आवास पर मौजूद थे।

इस घटना से ठीक पहले मंगलवार सुबह खड़ंजा गेट क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे एसडीओ मनीष जोशी के साथ खनन संचालकों द्वारा हाथापाई की गई थी। इस मामले में भी एसडीओ ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, दूसरी ओर खनन चालकों और खनन से जुड़े लोगों ने भी एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी थी।

पुलिस अब दोनों घटनाओं को जोड़कर भी जांच कर रही है कि कहीं देर रात हुआ पथराव इसी विवाद से जुड़ा हुआ तो नहीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सतर्क है और संभावित आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढें- Operation Sindoor: जम्मू से लेकर चंडीगढ़ तक 9 एयरपोर्ट 10 मई तक रहेंगे बंद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment