बारिश ने रोकी केदारनाथ यात्रा की रफ्तार, गौरीकुंड के आगे पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बारिश ने रोकी केदारनाथ यात्रा की रफ्तार, गौरीकुंड के आगे पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त

On: July 4, 2025 6:30 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में जारी रुक-रुक कर बारिश का असर अब चारधाम यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। भारी वर्षा के चलते केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यात्रा को अस्थाई रूप से रोकना पड़ा है। गौरीकुंड से लगभग एक किलोमीटर आगे छोड़ी गधेरे नामक स्थान पर भूस्खलन के कारण बोल्डर और मलबा गिरने से मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।

परिस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए सोनप्रयाग से ही यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए जिला पुलिस, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं। इसके साथ ही मजदूरों की मदद से मलबा हटाने और रास्ते को फिर से खोलने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

हालांकि कुछ राहत की बात यह है कि मनकटिया और गौरीकुंड की छोटी पार्किंग के क्षेत्र में स्थित मार्ग अभी भी पैदल आवागमन के लिए खुले हैं। प्रशासन यात्रियों से अपील कर रहा है कि वे धैर्य बनाए रखें और केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर यात्रा को आगे बढ़ाएं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह अस्थाई व्यवधान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है। यात्रा मार्ग को जल्द ही बहाल करने का प्रयास जारी है ताकि भक्त फिर से निर्बाध रूप से बाबा केदार के दर्शन कर सकें।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनावों में बढ़ा उत्साह, नामांकन के दूसरे दिन दाखिल हुए 943 आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Russia Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय फार्मा कंपनी कुसुम ग्रुप के प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला, 1 की मौत और ₹400 करोड़ का नुकसान

​Kainchi Dham Traffic Plan: 3 दिन के लंबे वीकेंड पर बेकाबू हुआ जाम, पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर लगाई रोक

​Dehradun Murder Case: मांडूवाला में मजदूर की बेरहमी से हत्या, गले पर चाकू के वार और पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में फरार

​Kotdwar Road Accident: कोटद्वार के घमंडपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, एक मासूम की मौत और दूसरा गंभीर

Uttarakhand MP Fund expenditure report showing MP-wise spending and pending works

उत्तराखंड में सांसद निधि खर्च का रिपोर्ट कार्ड, 135.95 करोड़ में सिर्फ 24.12 करोड़ खर्च, बंसल सबसे आगे

BJP councillors protest against footpath construction in Kankhal Haridwar

हरिद्वार में फुटपाथ निर्माण पर विवाद, BJP पार्षदों ने काम रुकवाया, हरक सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

Leave a Comment