अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की: कलियर उर्स के दौरान ऑपरेशन कालनेमि में 13 ढोंगियों सहित दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

On: August 27, 2025 10:15 AM
Follow Us:

प्रदेश में पुलिस ऑपरेशन कालनेमि के तहत ढोंगियों और अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। मंगलवार को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने रुड़की कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि कलियर में सालाना उर्स की शुरुआत हो चुकी है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा और चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया।

पुलिस और खुफिया विभाग ने जांच के दौरान मोहम्मद उज्ज्वल, निवासी मासिमपुर, थाना द्वारा बाजार, जनपद सुनमगंज (बांग्लादेश) को गिरफ्तार किया। उज्ज्वल कलियर में “बाबा मोहन” के नाम से रह रहा था। गौरतलब है कि यह वही व्यक्ति है जिसे मार्च 2020 में अवैध प्रवेश के आरोप में कलियर से पकड़ा गया था। इसके अलावा, मोहम्मद युसूफ उर्फ इसुफ निवासी बांग्लादेश, जो “शंकर बाबा” के नाम से रह रहा था, को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ विदेशी पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें जेल भेजा गया।

साथ ही पुलिस ने मुस्तफा हुसैन (कटहा, थाना गिलोलो, जिला श्रावस्ती), मोहम्मद ईशा (अजमेर, राजस्थान), पुरण (बिजनौर), यासीन शाह वारसी मस्तान (बाराबंकी), पप्पू (हापुड़), जमील (फरीदाबाद), मकसूद (उज्जैन), रामकुमार और सतपाल (पंचकुला), मोहम्मद दिलशाद (रुड़की), असलम अली (पिरान कलियर) को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि उज्ज्वल 2020 में अवैध तरीके से भारत में घुसा था, उसे उस समय सजा हुई थी और सजा पूरी होने के बाद वापस बंग्लादेश भेज दिया गया था। इसके बावजूद वह दोबारा भारत में प्रवेश कर कलियर में छिपकर रहने लगा। गिरफ्तार दोनों बांग्लादेशी दो दिन पहले ही कलियर पहुंचे थे और अक्सर दरगाह क्षेत्र को अपना सुरक्षित ठिकाना मानते हैं।

इस अभियान के तहत कुल 13 ढोंगियों और अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी का चालान कर कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढें- देहरादून को मिला 329 करोड़ 35 लाख का बजट, अब दूनवासियों को ये सुविधाएं मिलेंगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment