अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रप्रयाग में मौसम हुआ सुहावना, केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा शुरू

On: September 6, 2025 8:52 AM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम और रुद्रप्रयाग क्षेत्र में आज मौसम साफ दिख रहा है, जिससे यात्रा मार्ग भी खुल गए हैं। सोनप्रयाग में कई दिन से यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे भक्तों को आज केदारनाथ धाम दर्शन के लिए भेजा गया। केदारनाथ धाम की ऊँची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर जम गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से केदारनाथ आने वाले श्रद्धालु धाम की बर्फीली चोटियां देख काफी प्रसन्न हैं। इसी के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा भी सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है।

6 सितंबर शनिवार को पहाड़ों में मौसम ने राहत दी है। सुबह से ही आसमान साफ है। एक सितंबर से बंद पड़ी केदारनाथ यात्रा आज दोबारा शुरू कर दी गई। मौसम साफ रहने से सोनप्रयाग और गौरीकुण्ड से यात्रा का इंतजार कर रहे हजारों श्रद्धालु पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम के दर्शन को रवाना किए गए। यात्रियों के धाम पहुंचने से वहां की वीरानी खत्म होने लगी है। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती ने बताया कि केदारनाथ में मौसम अब साफ हो चुका है, जिससे भक्त आसानी से बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। इस समय देशभर से कई फोन आ रहे हैं, लेकिन खराब मौसम की वजह से लोग अभी धाम तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उमेश पोस्ती ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से सुधरने पर तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होगा।

पुरोहित उमेश पोस्ती ने यह भी कहा कि केदारनाथ की पहाड़ियों पर बर्फ जम गई है। यह दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की प्रसन्नता बढ़ गई है। सुबह-शाम का ठंडा मौसम अब अधिक सख्त हो गया है, इसलिए नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है।

बदरी केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आने को उत्सुक हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से रोका जा रहा था। उन्होंने बताया कि गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग और धाम में सभी व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं ताकि यात्रियों को हर सुविधा मिले। जल्द ही ध्यान गुफा का संचालन भी शुरू किया जाएगा, जिससे भक्तों को अधिक सुविधा मिलेगी।

बीकेटीसी के सदस्य विनीत पोस्ती ने कहा कि मौसम साफ होने पर केदारनाथ यात्रा को दोबारा शुरू किया गया है। बिगड़ते मौसम के कारण यात्रा पर असर पड़ता रहा, लेकिन जिला प्रशासन तीर्थयात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रख रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment