अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की में गर्भवती महिला से दुष्कर्म का मामला: आरोपी ने घर में घुसकर किया वारदात को अंजाम, छत फांदकर हुआ फरार

On: April 14, 2025 11:18 AM
Follow Us:

रुड़की। हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव में एक गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक युवक देर रात उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता को गंभीर चोटें भी आई हैं।

पति के आने पर छत फांदकर भागा आरोपी
घटना के वक्त महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था। देर रात जब वह घर लौटा तो उसने दरवाजा बंद पाया। किसी तरह भीतर पहुंचने के बाद उसकी पत्नी ने आपबीती सुनाई। महिला की हालत सुनकर पति के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। तभी पता चला कि आरोपी छत के रास्ते से कूदकर फरार हो गया था।

मेडिकल जांच के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घर से साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विनीत उर्फ बंदर निवासी लिब्बरहेड़ी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

शांति कुमार, प्रभारी निरीक्षक मंगलौर कोतवाली ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढें- Haridwar:रेलवे ट्रैक के पास सुनाई दी मासूम की रुलाई, चादर में लिपटे नवजात को देख दंग रह गए लोग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment