अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन :बांग्लादेशी समेत 25 फर्जी बाबा गिरफ्तार

On: July 11, 2025 8:54 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान के तहत धर्म के नाम पर लोगों को धोखा देने वाले फर्जी बाबाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान में साधु-संतों के वेश में घूमकर लोगों को ठगने वाले 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत शुरू किए गए ऑपरेशन कालनेमि का मकसद देवभूमि में धर्म के नाम पर आस्था और विश्वास का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी फर्जी साधु-संतों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए थे।

इसी क्रम में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने खुद सड़क किनारे संदिग्ध रूप से बैठे लोगों से पूछताछ की और असंतोषजनक उत्तर मिलने पर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे फर्जी साधु-संतों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस की इस कार्रवाई में खुलासा हुआ कि ये फर्जी बाबा विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को अपनी बातों में फंसा कर उनकी निजी समस्याओं का समाधान करने का झांसा देते थे और फिर उनसे ठगी करते थे।

अभियान के तहत देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया। इनमें से सहसपुर क्षेत्र में पकड़ा गया एक बांग्लादेशी नागरिक विदेशी अधिनियम के तहत आरोपी पाया गया, जिससे एलआईयू और आईबी की टीम पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार फर्जी बाबाओं की सूची:

रूकन रकम उर्फ शाह आलम, पुत्र आबूर, निवासी साखीपुर, टंगाईल, ढाका, बांग्लादेश, उम्र 26 वर्ष (बांग्लादेशी नागरिक)

प्रदीप, पुत्र रकम सिंह, निवासी सुनहरी खड़खड़ी, गागलेहड़ी, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 60 वर्ष

अजय चौहान, पुत्र राजाराम चौहान, निवासी कल्याणपुर, बरबीगा, सेखपुरा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 50 वर्ष

अनिल गिरी, पुत्र महेश गिरी, निवासी मुबारिकपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश, उम्र 40 वर्ष

मंगल सिंह, पुत्र स्व. जसवंत सिंह, निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून

रोझा सिंह, पुत्र गुरबचन सिंह, निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून

कोमल कुमार, पुत्र जगनाथ प्रसाद, निवासी सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश

अश्वनी कुमार, पुत्र बाल किशन, निवासी सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश

राजानाथ, पुत्र नजीर नाथ, निवासी मोथरोवाला सपेरा बस्ती, नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 70 वर्ष

रामकृष्ण, पुत्र जयालाराम, निवासी कंसपुर शिवपुरी, जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 68 वर्ष

शौकी नाथ, पुत्र इलमनाथ, निवासी खेड़ा बस्ती, शिवपुरी, जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 37 वर्ष

मदन सिंह सामंत, पुत्र भगवान सिंह, निवासी मटियानी, चंपावत, वर्तमान में ज्वालापुर, हरिद्वार, उम्र 48 वर्ष

राहुल जोशी, पुत्र शिवकुमार जोशी, निवासी कालीदेवी मंदिर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, वर्तमान में पटेलनगर, देहरादून

मो. सलीम, पुत्र मोइनुद्दीन सिद्दीकी, निवासी पिरान कलियर, हरिद्वार, वर्तमान में सब्जी मंडी, पटेलनगर

शिनभु नाथ, पुत्र छूटनाथ, निवासी अलवर, राजस्थान

मोहन जोगी, पुत्र चरण जी, निवासी दौसा, राजस्थान

नवल सिंह, पुत्र चागू राम, निवासी अलवर, राजस्थान

भगवान सह, पुत्र रामस्वरूप, निवासी दौसा, राजस्थान

हरिओम योगी, पुत्र श्रवण नाथ, निवासी दौसा, राजस्थान

रामकुमार, पुत्र पृथ्वीनाथ, निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश

गिरधारीलाल, पुत्र कन्हैया लाल, निवासी राजस्थान

अर्जुन दास, पुत्र राखाल दास, निवासी होरीयो तुला, असम, उम्र 40 वर्ष

काकू, पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी टपरी बस्ती, हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष

सुरेश लाल, पुत्र धर्म, निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश, उम्र 55 वर्ष

भगवानदास, पुत्र ज्ञात नहीं, निवासी राजस्थान

पुलिस का यह ऑपरेशन भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि देवभूमि में धर्म के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके और लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को बेनकाब किया जा सके।

पुलिस का संदेश:

उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अंधविश्वास फैलाने वालों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढें- उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति तैयार, , कार्बन क्रेडिट लाभ का भी मिलेगा फायदा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी कोच के अंदर मुस्कुराते हुए भारतीय सेना के एक बुजुर्ग अनुभवी और उनकी पत्नी, दोनों वीरता पदक पहने हुए हैं, उनके पास एक टीटीई खड़े हैं।

Indian Railway का बड़ा तोहफा: इन लोगों को अब जीवनभर नहीं लेनी होगी ट्रेन टिकट, AC कोच में सफर भी बिल्कुल फ्री

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना: मार्कापुरम में बस और टिपर की टक्कर के बाद जली हुई बस का दृश्य

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर धू-धू कर जली निजी बस, 14 यात्री जिंदा जले, इलाके में मातम

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

Leave a Comment