अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में हवाई फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के सरगना भानु को पुलिस ने दबोचा, एलएलबी का छात्र निकला आरोपी

On: September 17, 2025 10:36 AM
Follow Us:

हरिद्वार पुलिस ने पिल्ला गैंग के मुखिया भानु को गिरफ्तार कर बड़ा सफलता प्राप्त की है। भानु कनखल क्षेत्र में घूम-घूम कर हवाई फायरिंग कर जनता में दहशत फैलाता था। एलएलबी का छात्र भानु हरिद्वार के साथ-साथ देहरादून और सहारनपुर में भी फायरिंग की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

15 सितंबर को कनखल के जगजीतपुर इलाके में पिल्ला गैंग के सदस्यों ने जमकर फायरिंग कर इलाके में आतंक मचा दिया था। इसी दौरान जूस विक्रेता मनोज कुमार की दुकान के सामने भी गोली चली, जिसमें वह बाल-बाल बचा।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपितों की पहचान की। तत्पश्चात दबिश में पिल्ला गैंग के सरगना भानु को गिरफ्तार किया गया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि भानु भारद्वाज मूल रूप से लक्सर के भोगपुर गांव का रहने वाला है।

एलएलबी की पढ़ाई कर रहा भानु कानून को छोड़कर अपराध की दुनिया में उतर गया। पुलिस के अनुसार, भानु न केवल गैंग के साथ मिलकर अपराधिक गतिविधियों में शामिल था, बल्कि अदालत में पैरवी और जमानत कराने जैसे कारनामे भी अंजाम देता था। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढें- उत्तराखंड के जसपुर में निर्भया जैसे घिनौने कांड 14 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म, हाथ टूटे और शरीर पर कई वार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment