अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“देहरादून में भू-माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई—गैंगलीडर समेत तीन गिरफ्तार”

On: May 12, 2025 11:05 AM
Follow Us:

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा भूमि संबंधित अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देशों के अनुपालन में रायपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रायपुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय भूमि धोखाधड़ी गैंग के सरगना नीरज शर्मा सहित तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गैंग लीडर नीरज शर्मा पुत्र महेश चन्द शर्मा निवासी कासा टैरेजा अपार्टमेंट, कैनाल रोड, देहरादून, उसकी पत्नी आशु शर्मा और कु. ज्योति पंवार शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ जनपद देहरादून के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और संपत्ति से संबंधित गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी की कार्यवाही

एसएसपी देहरादून के आदेश पर थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 मई 2025 को मुखबिर की सूचना पर रायपुर क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त

नीरज शर्मा (गैंग लीडर): निवासी सी-2 कासा टैरेजा अपार्टमेंट, कैनाल रोड, हाल पता गोपाल विहार, डांडा लखौण्ड, रायपुर

आशु शर्मा: पत्नी नीरज शर्मा, निवासी गोपाल विहार, डांडा लखौण्ड, रायपुर

ज्योति पंवार: पुत्री सोहन सिंह पंवार, निवासी शिवगंगा एनक्लेव, डांडा लखौण्ड, रायपुर

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

नीरज शर्मा के खिलाफ रायपुर, प्रेमनगर और कैंट थानों में कुल 7 मुकदमे,
आशु शर्मा पर 5 मुकदमे,
जबकि ज्योति पंवार के खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज हैं। सभी मुकदमे धोखाधड़ी, षड्यंत्र और धमकी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े हैं।

गठित पुलिस टीम

उपनिरीक्षक संजय रावत (चौकी प्रभारी बालावाला)

महिला उपनिरीक्षक रजनी चमोली

कानि. सुनील कुमार

कानि. कृष्णा परिहार

महिला कांस्टेबल अंजू

रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई को एसएसपी ने सराहा है और शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसे भू-माफियाओं से सावधान रहें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment