अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Pithoragarh Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में टैक्सी गिरने से 8 लोगों की जान गई, चार गंभीर घायल

On: July 15, 2025 2:36 PM
Follow Us:

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मुवानी कस्बे के पास स्थित सुनी पुल के निकट एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को तत्काल और निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन राहत कार्य में पूरी तरह जुटा हुआ है।

यह भी पढें- हरिद्वार के कंबल व्यापारी की जिंदगी उजाड़ने वाला शार्प शूटर शाहरुख पठान आखिरकार मुठभेड़ में ढेर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment