अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पितृ अमावस्या: हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब, असम के सीएम ने नारायणी शिला पर किया पिंडदान, देखें तस्वीरें

On: September 21, 2025 8:34 AM
Follow Us:

हरिद्वार: पितृ अमावस्या 2025 पर आज हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नारायणी शिला और गंगा घाटों पर पिंडदान के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। पितृपक्ष की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पितरों की तर्पण-पूजन की परंपरा निभाई और विधि-विधान से पिंडदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान हरकी पैड़ी पर भी गंगा स्नान करने वालों की भीड़ दिखाई दी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और हर कोई धार्मिक भावनाओं में लीन नजर आया। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी नारायणी शिला पहुंचकर पितरों का तर्पण किया। मुख्यमंत्री हर साल यहां आकर पितृ तर्पण करते हैं।

भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। यातायात नियंत्रण के लिए सुबह छह बजे से मेला खत्म होने तक वाहनों की प्रवेश पर रोक लगाई गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों को गढ्ढा पार्किंग और बैरागी कैंप पार्किंग में खड़ा किया जा रहा है। छोटे वाहन गढ्ढा पार्किंग और रोड़ीबेलवाला मैदान में, जबकि बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग से आने वाले वाहन बैरागी कैंप में पार्क किए गए हैं। तुलसी चौक से देवपुरा चौक तक सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।

देहरादून-ऋषिकेश मार्ग से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों को जयराम मोड़ कट, पंतद्वीप पार्किंग, चमगादड़ टापू, लालजीवाला पार्किंग और बैरागी कैंप पार्किंग में खड़ा किया जा रहा है। शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक तक स्थानीय वाहनों को छोड़कर बाहरी जिलों के सभी छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के वाहनों को कुर्मांचल बैंक से भल्ला स्टेडियम के पीछे पार्किंग की सुविधा दी गई है।

यह भी पढें- *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘नमो युवा रन’ को हरी झंडी दिखाकर युवाओं के साथ दौड़ में भी लिया भाग*

यह भी पढे – Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने राजधानी में किया आदि कैलाश परिक्रमा रन का शुभारंभ, मैराथन लोगो का किया अनावरण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment