अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पिथौरागढ़–मुनस्यारी और हल्द्वानी–अल्मोड़ा के बीच हेली सेवाओं का शुभारंभ, सीएम धामी ने वर्चुअल रूप से किया लोकार्पण

On: October 2, 2025 7:13 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के पर्यटन और आर्थिक विकास को नई उड़ान देने के लिए हेली सेवाओं की शुरुआत कर दी है। क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के अंतर्गत अब पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और हल्द्वानी से अल्मोड़ा के बीच नियमित हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो गई हैं। इन सेवाओं का प्रति सीट किराया 2500 रुपये तय किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से इन सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन हवाई सेवाओं से न केवल आम नागरिकों का आवागमन आसान होगा, बल्कि राज्य के पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा और मुनस्यारी जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध नगर, प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध हैं। हेली सेवा शुरू होने से पर्यटक अब यहां तक आसानी से पहुंच सकेंगे। जहां सड़क मार्ग से सफर करने में घंटों का समय लगता था, वहीं अब कुछ ही मिनटों में गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उड़ान योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह दूरदर्शी पहल प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित हुई है। इसी योजना के अंतर्गत राज्य में 18 हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 12 पर सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। अब तक गौचर, जोशियाड़ा, हल्द्वानी, मुनस्यारी, मसूरी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ा जा चुका है।

हेली सेवा का संचालन और समय-सारणी

यह सेवा सप्ताह के सातों दिन और प्रतिदिन दो बार संचालित होगी। बुकिंग के लिए यात्री हेरीटेज एविएशन की वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
हल्द्वानी से अल्मोड़ा
सुबह 11:50 बजे
दोपहर बाद 3:10 बजे
अल्मोड़ा से हल्द्वानी
दोपहर 12:50 बजे
शाम 4:10 बजे
पिथौरागढ़ से मुनस्यारी
सुबह 10:30 बजे
दोपहर 1:50 बजे
मुनस्यारी से पिथौरागढ़
सुबह 10:50 बजे
दोपहर 2:10 बजे
इन नई हवाई सेवाओं से उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इससे स्थानीय लोगों की सुविधा तो बढ़ेगी ही, साथ ही राज्य के पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Police investigating Dehradun Patel Nagar firing crime scene outside private institute

Dehradun Patel Nagar Firing: पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में निजी संस्थान के बाहर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत

LBSNAA मसूरी पहुंचे उपराष्ट्रपति: 2024 बैच के 187 IAS अधिकारियों के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

Kashipur Murder Case police investigation and crime update

​Kashipur Murder Case: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, बर्थडे पार्टी के बहाने रची थी खौफनाक साजिश

Uttarakhand Weather News heavy rainfall road damage Mussoorie and Pithoragarh

​Uttarakhand Weather News: भारी बारिश से पहाड़ों पर हाहाकार, मसूरी में धंसी सड़क; चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल टूटा

Uttarakhand CM: CM Dhami's gift to women—free travel on roadways buses for two days on Raksha Bandhan.

Uttarakhand CM: महिलाओं को CM Dhami का तोहफा, रक्षाबंधन पर दो दिन Roadways Buses में Free Travel

Uttarakhand Politics: Srinagar Mayor Aarti Bhandari returns to the BJP along with 10 councilors; a major shift in Uttarakhand politics.

Uttarakhand Politics: श्रीनगर मेयर आरती भंडारी की BJP में वापसी 10 पार्षद भी हुए शामिल, उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव

Leave a Comment