अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल के ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा: बारातियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, चार गंभीर घायल

On: May 5, 2025 4:48 PM
Follow Us:

हल्द्वानी (नैनीताल):
नैनीताल जनपद के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र ओखलकांडा में सोमवार, 5 मई को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों को लेकर जा रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह हादसा ओखलकांडा क्षेत्र के कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर उस समय हुआ जब बोलेरो वाहन मोड़ पर संतुलन खो बैठा और सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि बोलेरो में कुल 8 लोग सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जिनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य में जुट गईं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस हादसे को लेकर गहरा रोष जताया है। उनका कहना है कि ओखलकांडा क्षेत्र में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। खराब सड़कों, सुरक्षा दीवारों की कमी और जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं दुर्गम क्षेत्रों में आम होती जा रही हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के नाम:

डूंगर राम (65 वर्ष), पुत्र किशन राम, निवासी – गाजा

पनुली देवी (60 वर्ष), पत्नी बालीराम, निवासी – पटरानी

दीवान राम (48 वर्ष), पुत्र राम लाल, निवासी – गलनी गाजा

नंदराम (65 वर्ष), पुत्र रामलाल, निवासी – पटरानी

गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के नाम:

दया कृष्ण (70 वर्ष), चालक, पुत्र पनीराम, निवासी – पटरानी

बरम राम (58 वर्ष), पुत्र धर्मराम, निवासी – गलनी गाजा

पनीराम (40 वर्ष), पुत्र दीवान राम, निवासी – पटरानी

बालीराम (70 वर्ष), पुत्र लछी राम, निवासी – पटरानी

प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस घटना की गहन जांच हो और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सड़कों की स्थिति में सुधार और सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दी जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment