अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में 10,000 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन हुई मुक्त, सीएम धामी ने कहा – सैनिक और जनता हमारी प्राथमिकता

On: December 3, 2025 2:14 PM
Follow Us:

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। गौलापार स्थित हेलीपैड पर जिलाधिकारी, एसएसपी और स्थानीय विधायक ने उनका गुलदस्ते के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मेहरा ने गन्ने के समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए उन्हें गन्ना भेंट किया।
इसके बाद सीएम धामी काठगोदाम स्थित CRPF सेंटर में आयोजित भूतपूर्व सैनिकों के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई सैनिक कभी भूतपूर्व नहीं होता, उनकी सेवाएँ समाज के कल्याण में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा, “जब भी मैं सैनिकों के बीच आता हूँ, हृदय अत्यंत भावुक हो उठता है। मैं उनके परिवारों के जीवन को समझ सकता हूँ और उनके संघर्ष का सम्मान करता हूँ।”
सीएम ने बताया कि उनकी सरकार ने वीर सैनिकों के लिए अनुग्रह राशि में वृद्धि की है और शहीद स्मारकों पर सम्मान-द्वारों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके योगदान को याद रखें। उन्होंने यह भी कहा कि शहीद परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में नियुक्ति का प्रावधान लागू किया गया है, जिसमें अब तक 28 परिवारों को लाभ मिल चुका है।
मुख्यमंत्री ने देवभूमि की डेमोग्राफी बदलने के प्रयासों के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि लगभग 10,000 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू कर जनता से किए गए वादों को पूरा किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment