अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, बच्चों में देशभक्ति की भावना जागाने की पहल

On: May 20, 2025 8:15 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड जल्द ही देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जहां मदरसों के छात्रों को भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम की मिसाल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी दी जाएगी। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने इस नई पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी मदरसों में ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा ताकि छात्र-छात्राएं यह जान सकें कि भारतीय सेना ने किस प्रकार पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया और देश के वीर जवानों की शहादत का बदला लिया।

मुफ्ती शमून कासमी हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को मदरसा शिक्षा में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद उन्होंने शिक्षाविदों और बोर्ड के अन्य अधिकारियों से भी चर्चा की और निर्णय लिया कि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी पूरी जानकारी को एक अध्याय के रूप में मदरसों के सिलेबस में जोड़ा जाएगा।

मुफ्ती कासमी का मानना है कि जब बच्चे सेना की वीरता की कहानियां पढ़ेंगे, तो उनके भीतर देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना और प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम न सिर्फ शिक्षा को अधिक समावेशी और देशभक्ति से ओत-प्रोत बनाएगा, बल्कि बच्चों को भारत के रक्षक बलों की वास्तविक भूमिका और बलिदान के बारे में भी जागरूक करेगा।

इस दिशा में जल्द ही मदरसा बोर्ड की ओर से आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यदि योजना के अनुसार सब कुछ आगे बढ़ा, तो उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा जहां मदरसा शिक्षा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे सैन्य अभियानों की जानकारी बच्चों को दी जाएगी।

यह भी पढें- पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर मार्ग पर पहाड़ी दरकी, यातायात ठप, वाहन फंसे; सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment