अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले योगगुरु रामदेव – अब POK को भारत में मिलाने का समय आ गया है

On: May 7, 2025 10:04 AM
Follow Us:

“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता के बाद पूरे देश में उत्साह और गर्व का माहौल है। हर तरफ से भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम की सराहना हो रही है। इसी बीच योगगुरु बाबा रामदेव ने भी इस सैन्य अभियान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और भारतीय सेना को दिल से नमन किया है।

स्वामी रामदेव ने कहा कि, “हमारे वीर सैनिकों ने आतंकियों को करारा जवाब देकर न सिर्फ देश की जनता को राहत दी है, बल्कि पूरी दुनिया को यह स्पष्ट संदेश भी दे दिया है कि भारत अब किसी भी प्रकार की बर्बरता या आतंक बर्दाश्त नहीं करेगा।” उन्होंने कहा कि “जिन दरिंदों ने हमारे निर्दोष नागरिकों को मौत के घाट उतारा, जिन्होंने हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर को मिटाने की घिनौनी कोशिश की, उन पर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से निर्णायक और साहसिक प्रहार किया है।”

योगगुरु ने कहा कि “अब वक्त आ गया है कि भारत अपनी सैन्य और रणनीतिक नीतियों में ऐसा ठोस बदलाव लाए, जिससे पाकिस्तान को यह हमेशा के लिए समझ आ जाए कि भारत की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का अंजाम क्या होता है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “मेरा यह दृढ़ मत है कि अब भारत को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को अपने अभिन्न अंग के रूप में वापस लेने की दिशा में निर्णायक कदम उठाने चाहिए। देश की जनता इस फैसले के साथ खड़ी होगी और यह राष्ट्रीय एकता की दिशा में ऐतिहासिक पहल होगी।”

रामदेव ने अंत में यह भी कहा कि “यह समय है जब भारत अपनी नीति और नीयत दोनों में स्पष्टता लाकर, शांति और सुरक्षा के दुश्मनों को ऐसा सबक सिखाए कि वे भविष्य में भारत की ओर आंख उठाने से पहले भी सौ बार सोचें।”


यह भी पढें- ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले उत्तराखंड के जांबाज़ सीएम पुष्कर सिंह धामी? हर भारतीय का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment