शोपियां के घने जंगलों में दहशत का अंत, ऑपरेशन केल्लर में तीन आतंकी ढेर - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

शोपियां के घने जंगलों में दहशत का अंत, ऑपरेशन केल्लर में तीन आतंकी ढेर

On: May 13, 2025 11:06 AM
Follow Us:

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के शुकरू वन क्षेत्र में भारतीय सेना और पुलिस बलों ने मिलकर आतंक के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की। ‘ऑपरेशन केल्लर’ नामक इस विशेष कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के तीन सक्रिय आतंकियों को ढेर कर दिया गया। यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया सूत्रों से आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली और संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

जैसे ही सेना और पुलिस की टीम ने इलाके को घेरा और तलाशी शुरू की, घात लगाए बैठे आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और कुछ ही घंटों में तीन आतंकियों को मार गिराया गया। भारतीय सेना के आधिकारिक एक्स हैंडल से मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए एक तस्वीर साझा की गई, जिसमें ‘ऑपरेशन केल्लर’ की सफलता का उल्लेख था।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इस कार्रवाई को सेना के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हाल के समय में गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई, जिसके प्रतिउत्तर में भारतीय सेना ने कई महत्वपूर्ण अभियानों की शुरुआत की। इन्हीं में से एक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ था, जिसके अंतर्गत 6 और 7 मई की रात भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकवादी अड्डों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इन हमलों में सौ से अधिक आतंकियों के मारे जाने और कई पाकिस्तानी एयरबेस के तबाह होने की खबरें हैं। इस कड़ी सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा की, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में भारतीय सेना की सख्ती और सतर्कता अब भी जारी है। ‘ऑपरेशन केल्लर’ जैसे मिशनों से यह स्पष्ट है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी स्तर तक जाने को तैयार है।

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर बनाम विदेशी हथियार: पाकिस्तान की नाकाम चुनौती की कहानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment