अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल विंटर कार्निवाल की दूसरी शाम में पवनदीप और बी प्राक ने बांधा जलवा, आज सीएम धामी होंगे शामिल

On: December 25, 2025 10:06 AM
Follow Us:

नैनीताल विंटर कार्निवाल की दूसरी सांस्कृतिक शाम इंडियन आइडल-12 के विजेता पवनदीप राजन और बॉलीवुड गायक बी प्राक के नाम रही। पवनदीप ने पुराने और नए फिल्मी गीतों को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों को दीवाना बना दिया, तो वहीं बी प्राक की प्रस्तुति ने युवाओं को अपनी जगह पर थिरकने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत लोकगायक इंदर आर्य और गिरीश बर्गली ने कुमाऊंनी गीतों के साथ की, जिनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद जब पवनदीप मंच पर आए, तो खचाखच भरे पंडाल और स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने उन्हें शानदार स्वागत दिया। उन्होंने अपने हिट गीत जैसे “ओ आज मौसम”, “तूफान है आज मौसम”, “तेरी मिट्टी में मिल जावा” और “गुल बनके में खिल जावां” की प्रस्तुति दी, जिससे शाम और भी यादगार बन गई।
मुख्य आकर्षण बी प्राक ने भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए हिंदी और पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने हिट गाने “दिल तोड़के”, “हंसती हो मेरा” समेत कई लोकप्रिय गीत गाए। इस अवसर पर शहर और राज्य के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, हाई कोर्ट के जस्टिस राकेश थपलियाल, जस्टिस पंकज पुरोहित, जस्टिस आलोक मेहरा, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम ललित मोहन रयाल, विधायक सरिता आर्या, दर्जा मंत्री शांति मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। संध्या का संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।
जानकारी: कार्निवाल की आज की सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment