अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मेरठ के बाद अब हरियाणा में नीले ड्रम से बरामद हुई युवक की लाश, पत्नी-बच्चों के गायब होने से क्षेत्र में सनसनी

On: August 18, 2025 6:49 AM
Follow Us:

खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास कस्बे की आदर्श कॉलोनी रविवार को उस वक्त दहल उठी, जब एक मकान की छत पर रखे नीले रंग के ड्रम से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नवादिया खांडेपुर निवासी हंसराज उर्फ सूरज के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद से उसकी पत्नी और तीन बच्चे घर से लापता हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि शनिवार देर रात युवक की गला घोंटकर हत्या की गई और इसके बाद शव को छिपाने के लिए ड्रम में भरकर उस पर नमक डाल दिया गया, ताकि दुर्गंध न फैले।

पुलिस जांच में सामने आया कि हंसराज करीब दो महीने पहले ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आदर्श कॉलोनी में मकान मालिक राजेश शर्मा के घर की छत पर बने कमरों में किराए पर रहने आया था। शनिवार शाम तक बच्चे मोहल्ले में खेलते देखे गए थे, लेकिन देर रात के बाद से पत्नी और बच्चे अचानक गायब हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी राजेंद्र निर्वाणा, थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। फिलहाल पुलिस इस मामले को हत्या मानकर जांच कर रही है।

पत्नी और बच्चों के अचानक लापता होने से शक की सुई उनकी ओर भी घूम रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी और बच्चों का पता चलने के बाद ही इस सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ठाणे में सीमेंट मिक्सर और वैन के बीच भीषण सड़क दुर्घटना का दृश्य।

महाराष्ट्र: ठाणे में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर और वैन की सीधी भिड़ंत में 11 लोगों की दर्दनाक मौत; इलाके में मातम

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी और जलती हुई कारें.

नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जीप पलटी, कई वाहनों में लगाई आग; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

NH-44 सोनीपत पर ट्रक और कार की टक्कर के बाद का दृश्य, जहाँ हरियाणा पुलिस और एम्बुलेंस मौजूद हैं।

सोनीपत NH-44 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार को 100 मीटर तक घसीटा, दिल्ली की दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

बेंगलुरु सर्जन पत्नी हत्याकांड में सबूत के तौर पर इस्तेमाल की गई स्मार्टफोन पर UPI चैट का सांकेतिक चित्र।

​बेंगलुरु”डॉक्टर पति बना हैवान: एनेस्थीसिया के ओवरडोज से पत्नी का कत्ल, UPI चैट से खुला हत्या का राज”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस के रोज़ गार्डन में मीडिया के सामने खड़े होकर ईरान को हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा कर रहे हैं, पीछे स्क्रीन पर हिंदी में 'चेतावनी: 50% टैरिफ' लिखा है और वॉशिंगटन स्मारक दिख रहा है।

सीजफायर के बाद ट्रंप का ‘टैरिफ अटैक’: ईरान को हथियार देने वाले देशों पर लगेगा 50% भारी शुल्क

दुर्घटनाग्रस्त कार और दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर लगा बैरियर।

गूगल मैप के भरोसे सफर, और हाईवे पर थम गईं दो सांसें: दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर दर्दनाक हादसा, इंजीनियर समेत दो की मौत

Leave a Comment