अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल पंचायत चुनाव कथित अपहरण: गायब सदस्यों का वीडियो आया सामने, बोले – “हम तो अपनी मर्जी से घूमने निकले हैं” वायरल वीडियो से मचा बवाल

On: August 16, 2025 7:19 AM
Follow Us:

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान कथित अपहरण के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिन पांच सदस्यों के अगवा होने की खबर सामने आई थी, उनका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सदस्य डिकर सिंह मेवाड़ी यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि अपहरण की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं और वे सभी अपनी मर्जी से घूमने के लिए निकले हैं।

हालांकि, पुलिस अब भी इस मामले को गंभीरता से ले रही है। अपहरण की शिकायत दर्ज होने के बाद तल्लीताल थाने में पांच अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार खोजबीन कर रही थीं, लेकिन शुक्रवार देर रात यह वीडियो सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अब यह सवाल उठ रहा है कि यह वीडियो दबाव में बनवाया गया या सचमुच सदस्य अपनी इच्छा से बाहर गए थे—इसका खुलासा पुलिस जांच से ही हो पाएगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को हुए मतदान के दौरान भारी हंगामा हुआ था। मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर जाते समय डिकर सिंह मेवाड़ी, प्रमोद सिंह, तरुण कुमार शर्मा, दीप सिंह बिष्ट और विपिन सिंह को कुछ युवकों द्वारा जबरन ले जाने की बात सामने आई थी। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद देर शाम पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी और कई अन्य नेताओं की तहरीर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद दर्मवाल समेत 11 नामजद और 15–20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इस बीच, आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने दावा किया था कि अपहरणकर्ताओं और सदस्यों की खोज के लिए नैनीताल, चंपावत की एसओजी और कुमाऊं एसटीएफ की टीमें लगाई गई हैं। लेकिन करीब 21 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला था। तभी अचानक सदस्यों का वीडियो सामने आया जिसने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया।

वीडियो में डिकर सिंह मेवाड़ी साफ कहते नजर आ रहे हैं कि सभी सदस्य सुरक्षित हैं और अपनी मर्जी से घूमने निकले हैं। उन्होंने अपहरण की खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में यह वीडियो असलियत उजागर करता है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी हुई है।

यह भी पढें- मॉल ऑफ देहरादून की छत पर स्टंटबाजी, पांच गिरफ्तार – कार और बाइक सीज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारतीय पुलिस वर्दी में एक अधिकारी (इंस्पेक्टर राजेंद्र खोलिया) रानीपोखरी थाने के कार्यालय में बैठकर सरकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, पीछे उत्तराखंड पुलिस का बोर्ड लगा है।

देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने जारी की पहली तबादला सूची, रायवाला और रानीपोखरी के प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

Leave a Comment