अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

NH 74 घोटाला: उत्तराखंड में ईडी का छापा, अफसरों के ठिकानों से नकदी और दस्तावेज बरामद

On: June 27, 2025 4:16 PM
Follow Us:

आठ वर्षों की चुप्पी के बाद एनएच घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सक्रियता ने एक बार फिर इस बहुचर्चित मामले को सुर्खियों में ला दिया है। बृहस्पतिवार को ईडी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई शहरों—देहरादून, बरेली, सीतापुर, मुरादाबाद और काशीपुर—में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दायरे में उत्तराखंड के पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह, हरिद्वार के एक नामी बिल्डर और काशीपुर के एक अधिवक्ता सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

ईडी की इस छापेमारी में करीब 20 लाख रुपये की नकदी और अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये नकदी मुख्य रूप से हरिद्वार और मुरादाबाद से बरामद हुई है। अधिकारियों के अनुसार, छापे के दौरान देहरादून, बरेली और सीतापुर में डीपी सिंह से सीधे तौर पर कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, लेकिन उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों के आवासों से नकदी और दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं।

हरिद्वार स्थित एक बिल्डर के आवास से भी नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। वहीं, काशीपुर के एक वकील के घर भी ईडी की टीम पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया।

बता दें कि एनएच घोटाले में पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय अब तक सात अभियोजन शिकायतें दर्ज कर चुका है। हालांकि, इन सभी मामलों में सिंह को न्यायालय से राहत मिल चुकी है। बावजूद इसके, एक बार फिर हुई यह छापेमारी मामले को नए सिरे से जीवित करती दिख रही है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई अभी प्रारंभिक चरण में है और आने वाले समय में इस घोटाले से जुड़े अन्य अफसरों और बिल्डरों के ठिकानों पर भी जांच एजेंसी कार्रवाई कर सकती है। इस तरह, एक लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी एनएच घोटाले की फाइलें फिर से खुलने के संकेत मिल रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment