अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अगले 24 घंटे उत्तराखंड पर भारी! तेज़ आंधी और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, हवाएं चल सकती हैं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से

On: April 10, 2025 5:00 PM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेताया है कि कई इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

पहाड़ी क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ीं, भूस्खलन और ओलावृष्टि से दिक्कतें

राज्य के पर्वतीय इलाकों में बौछारों और ओलावृष्टि के चलते हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यातायात और आमजन की दिनचर्या पर असर पड़ा है। वहीं, खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश, तापमान में गिरावट

हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम थोड़ा राहत देने वाला रहा। धूप और बादलों के बीच छुपन-छुपाई का खेल दिनभर चलता रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को थोड़ी राहत मिली।

दून में बदलता रहा मौसम, वर्षा के आसार

देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह से ही बादल मंडराते रहे, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले 24 घंटों में बारिश हो सकती है। पूरे राज्य में फिलहाल मौसम अस्थिर बना हुआ है।

बिजली गिरने से किसान की मौत, गांव में शोक की लहर

नानकमत्ता क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम कोंदाखेड़ा निवासी अर्जुन सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह गुरुवार सुबह खेत पर गया था। जब देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खेत के पास अर्जुन का शव पड़ा मिला। अनुमान है कि उसकी मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा और एएसआई हरीश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। डॉ. राणा ने तहसील प्रशासन से मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment