अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

खबर: यहां पर अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी कि करी बेरहमी से हत्या।

On: April 30, 2022 6:20 AM
Follow Us:

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है बता दें कि यहां पर अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी दरअसल पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और उसके बाद उसने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए बात करने के बहाने उसको एकांत में बुलाया और योजना के दौरान दुपट्टा से गला घोंटकर उसे जान से मार डाला बता दें कि कालाढूंगी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है बैलपड़ाव स्थित लुनिया खत्ता वन क्षेत्र निवासी 18 वर्षीया आमना पुत्री रुस्तम अली का शव बुधवार को घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर मिला।

वहीं, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा इस मामले में पुलिस ने आमना के दादा गुलाम नवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला कि आमना की गला काटकर हत्या की गई है पुलिस ने छानबीन के बाद आमना के पति रियासत अली को हिरासत में ले लिया आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि डेढ़ साल पहले उसका निकाह उसकी मामा की लड़की आमना से हुआ था लेकिन गौना नहीं होने के कारण दोनों अलग-अलग रहते थे 6 महीने पहले वह धान की पुराल इकट्ठा करने यहां आया हुआ था इसी दौरान उसे यह पता चला कि आमना का अपने ताऊ के लड़के के साथ चक्कर चल रहा है और उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ भी लिया

इसी के साथ उसके मन में आमना के प्रति नफरत की भावना पैदा होने लगी और उसने आमना को जान से मारने का प्लान बनाया मंगलवार की रात उसने अपने मोबाइल से आमना को व्हाट्सएप मैसेज कर बाहर बातचीत के लिए बुलाया पत्नी के आने पर उसने उसकी दूसरी जगह चल रहे चक्कर के बारे में पूछा इस पर वह उससे झगड़ा करने लगी गुस्से में उसने अब पत्नी के दुपट्टे से ही उसका गला कस कर उसे मार डाला मौत के बाद उसने शव को उठाकर घर के पीछे रखी पराल के ढेर के पास रख दिया घटना को अंजाम देने के बाद वह चुपचाप अपने बिस्तर पर जाकर सो गया थोड़ी देर में करीब 1:00 बजे आमना की मम्मी आई तो उन्होंने आमना को बेहोश देखा और वह चिल्लाने लगी।

यह भी पढ़े – नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने एवं उसके साथ दुराचार करने के मामले में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा नाबालिक को बरामद कर अपहरणकर्ता अभियुक्त को किया गया गया गिरफ्तार

आपको बता दें कि हत्या करने के बाद आरोपी रियासत पराल भी अपनी पत्नी के शव को देखने के लिए गया इस बीच उसने किसी को एहसास नहीं होने दिया कि उसने पत्नी को मार डाला है उसने आमना के साथ हुई चैटिंग को भी डिलीट कर दिया वहीं मौके पर पुलिस को बुलाया गया पुलिस ने आमना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि हत्या के बाद रियासत ने अपने और पत्नी के मोबाइल से मैसेज डिलीट किए थे इस बारे में पूछने पर वह शक पकड़ा गया पुलिस ने सख्ती से आरोपी को डराया और आरोपी ने पुलिस को सब कुछ सच-सच बता दिया और इस तरह से हत्या का खुलासा हो गया अपराध कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment