अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नई GST दरों का असर: ऑटोमोबाइल सेक्टर में जोरदार तेजी, इस शहर में पहले ही दिन 10 करोड़ की बिक्री

On: September 22, 2025 3:49 PM
Follow Us:

रुड़की: लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस बार नवरात्र और जीएसटी दरों में कमी ने नई जान फूंक दी है। पहले ही नवरात्र में शहर के शोरूमों पर जबरदस्त रौनक देखने को मिली और कारोबार 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। खासतौर पर दोपहिया वाहनों की बिक्री में अप्रत्याशित उछाल दर्ज किया गया।

शोरूम संचालकों का कहना है कि ग्राहकों की भीड़ इतनी ज्यादा रही कि बुकिंग के हिसाब से डिलीवरी देना मुश्किल हो गया। कारोबारी उम्मीद जता रहे हैं कि इस तेजी से पिछले तीन-चार महीनों में हुए नुकसान की भरपाई संभव हो जाएगी।

दोपहिया बिक्री में रिकॉर्ड उछाल

रुड़की शहर में पहले नवरात्र के दिन ही करीब 500 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। अमर होंडा के मालिक राहुल सिंघल ने जानकारी दी कि पहले दिन 100 से ज्यादा वाहनों की डिलीवरी हुई, जबकि 300 से अधिक की बुकिंग की गई। उनका कहना है कि जीएसटी दरों में कमी ने भी बिक्री को रफ्तार दी है।

चारपहिया वाहनों में भी बढ़ी मांग

केवल दोपहिया ही नहीं, कार बाजार में भी भारी उत्साह देखने को मिला। उत्तराखंड हुंडई के निदेशक शिवम खन्ना ने बताया कि पहले नवरात्र को 10 कारों की डिलीवरी की गई, जबकि लगभग 100 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। कई ग्राहकों ने कार डिलीवरी के लिए अष्टमी, नवमी, दशहरा और धनतेरस जैसी शुभ तिथियां चुनी हैं।

शोरूमों पर उमड़ी भीड़

शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स समेत अन्य शोरूमों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। मारुति के लोकप्रिय मॉडल्स को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

लंबे इंतजार के बाद आई रौनक

दरअसल, रुड़की में कांवड़ यात्रा, उसके बाद अगस्त से सितंबर तक जारी भारी वर्षा और बीच में पड़े श्राद्ध पक्ष के कारण बाजार लंबे समय से सुस्त पड़ा हुआ था। व्यापारी नवरात्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले नवरात्र ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई रफ्तार दी है।

अनुमान है कि सिर्फ पहले नवरात्र को ही रुड़की में करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार ऑटोमोबाइल सेक्टर में हुआ है। कारोबारी मान रहे हैं कि यदि यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में यह सेक्टर नई ऊंचाइयां छू सकता है।

यह भी पढें- शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां शैलपुत्री की पूजा कर प्रदेश की समृद्धि की कामना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment