अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नीरज चोपड़ा ने तोड़ा 90 मीटर का इंतजार, रचा नया इतिहास

On: May 17, 2025 1:20 AM
Follow Us:

भारतीय एथलेटिक्स के चमकते सितारे नीरज चोपड़ा ने आखिरकार वह कर दिखाया जिसका लंबे समय से इंतजार था। दोहा डायमंड लीग 2025 में उन्होंने अपने करियर की सबसे ऐतिहासिक छलांग लगाई,तीसरे प्रयास में उन्होंने भाले को 90.23 मीटर दूर तक भेजा, जो उनके करियर की सबसे बेहतरीन थ्रो साबित हुई और इसके साथ ही देश का नया रिकॉर्ड भी स्थापित हो गया।इस प्रयास के साथ नीरज, 90 मीटर से अधिक की दूरी पार करने वाले विश्व के 25वें और भारत के पहले जेवलिन थ्रोअर बन गए हैं।

नीरज का दूसरा प्रयास फाउल हो गया, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने जो किया, उसने पूरे खेल जगत को चौंका दिया। उनके इस ऐतिहासिक थ्रो के बाद गांव से लेकर देश भर में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके चाचा भीम चोपड़ा ने इसे पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि नीरज के खेल में लगातार सुधार हो रहा है और वह इस सीजन में और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

अपने बाकी प्रयासों में नीरज चौथे थ्रो में 80.56 मीटर तक ही पहुंच सके, जबकि पांचवां और आखिरी प्रयास भी फाउल रहा। कुल मिलाकर पांच में से तीन फाउल के बावजूद, उनका एक थ्रो इतिहास में दर्ज हो गया। नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि भारत की उम्मीदों का प्रतीक हैं।

यह भी पढ़ें : अब उत्तराखंड में वाहन प्रवेश महंगा, ग्रीन सेस में 30% तक इजाफा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kuldeep Yadav Haldi ceremony in Mussoorie with Rinku Singh

कुलदीप यादव की ‘हल्दी’: मसूरी में सजी चाइनामैन गेंदबाज की महफिल, रिंकू सिंह संग पहुँचे कई दिग्गज सितारे

हल्द्वानी के क्रिकेट स्टेडियम में नीली जर्सी पहने पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत, बैकग्राउंड में उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियाँ और मीडिया कर्मी मौजूद हैं।

हल्द्वानी में क्रिकेट के साथ भक्ति की बयार: पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत ने की सुविधाओं की तारीफ, कहा- ‘परिवार के साथ जल्द आऊंगा कैंची धाम’

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपने कंधे पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लपेटे हुए और अपनी साथी माहिका शर्मा का हाथ थामे हुए एक लग्जरी लाउंज में खड़े हैं।

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवादों में हार्दिक पांड्या: तिरंगे के ‘अपमान’ का लगा आरोप, पुणे में FIR की मांग

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Ravichandran Ashwin ने IPL क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

RCB जश्न में हादसा: मार्केटिंग हेड निखिल सोसले की गिरफ्तारी पर उठे सवाल

Leave a Comment