कार्बेट टाइगर रिजर्व में आज से मोबाइल फोन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है ताकि पर्यटक जंगल में असली रोमांच का अनुभव ले सकें। अब सफारी के दौरान पर्यटक, चालक और गाइड मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
डे और नाइट सफारी में अलग व्यवस्था
डे सफारी के लिए पर्यटक अपने मोबाइल गेट पर बनाए गए लॉकर में जमा करेंगे। नाइट स्टे वाले पर्यटक और गाइड मोबाइल को जंगल में सुरक्षित रखने के लिए विशेष बाक्स का इस्तेमाल करेंगे, जिसे वनकर्मी नियंत्रित करेंगे। इसके अलावा, पर्यटक केवल DSLR कैमरा अपने साथ ले जा सकते हैं।
मोबाइल की सुरक्षा और वापसी
सफारी से लौटने पर मोबाइल वही से वापस मिलेंगे। डे सफारी के लिए गेट पर और नाइट स्टे के लिए वन विश्राम गृह में मोबाइल संभालने की व्यवस्था की गई है। इससे जंगल में वन्य जीवों और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव बिना किसी डिजिटल व्यवधान के लिया जा सकेगा।
कार्बेट टाइगर रिजर्व में मोबाइल प्रतिबंध, अब केवल DSLR की अनुमति
On: February 5, 2026 7:42 AM






