अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Milind Soman: पत्नी संग 30 किलोमीटर पैदल यात्रा कर पहुंचे केदारनाथ, बाबा के किए दर्शन, साझा की यादगार तस्वीरें

On: June 22, 2025 11:26 AM
Follow Us:

चारधाम यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं और पर्यटकों में गहरा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में 13 जून को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने भी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ कठिन ट्रेकिंग कर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने चौमासी, खाम बुग्याल, भैरवनाथ और हथनी कोल होते हुए करीब 30 किलोमीटर लंबा पैदल सफर तय कर केदारनाथ धाम में हाजिरी लगाई।

अपनी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि चढ़ाई के दौरान जो थकान थी, वह बाबा केदार के दर्शन करते ही पल भर में दूर हो गई। केदारनाथ की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया।

मिलिंद अपनी यात्रा की शुरुआत कालीमठ घाटी के अंतिम गांव चौमासी से की। यहां 13 जून की रात उन्होंने स्थानीय होमस्टे में विश्राम किया और पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। उन्होंने लिंगुड़े की सब्जी, भंगजीरे की चटनी, मंडुवे की रोटी और झंगोरे की खीर का स्वाद चखा। अगले दिन वह स्थानीय युवाओं के साथ पैदल यात्रा पर निकल पड़े।

पहले दिन 10 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर वे खाम बुग्याल पहुंचे और रात वहीं बिताई। इसके बाद 15 जून को हथनी कोल से लगभग 20 किलोमीटर का रास्ता पार कर केदारनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि प्रवास किया और अगले दिन बाबा केदार के दर्शन किए।

यात्रा पूरी करने के बाद 16 जून को वह वापस पैदल मार्ग से चौमासी लौटे और फिर मुंबई के लिए रवाना हो गए। ग्राम पंचायत चौमासी के निवर्तमान प्रधान मुलायम सिंह तिंदोरी ने बताया कि मिलिंद सोमन ने गांव के युवाओं से आत्मीयता से बातचीत की और ऐसा प्रतीत हुआ मानो वह पहले से इस भूमि से जुड़े हों।

इस यात्रा में स्थानीय युवक सतेंद्र, भरत, रजपाल और सर्वेश सिंह ने गाइड व पोर्टर की भूमिका निभाई। यह यात्रा न केवल एक ट्रेकिंग अनुभव थी, बल्कि बाबा केदार की भक्ति और उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ने का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बन गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun Crime News: रायपुर में दोस्त के दफ्तर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या और सबूत मिटाने का आरोप

Uttarakhand Tourism: Speaking in Haridwar, CM Dhami stated that Uttarakhand's religious sites are being developed with a new look.

Uttarakhand Tourism: हरिद्वार में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को नए स्वरूप में विकसित कर रहे हैं

Uttarakhand CM: Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan welcomed in Uttarakhand; focus remained on farmers and agricultural development.

Uttarakhand CM: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखंड में स्वागत, किसानों और कृषि विकास पर रही नजर

Uttarakhand SIR: Claims of higher voter name deletions in Muslim-majority districts; report sparks political controversy

Uttarakhand SIR: मुस्लिम बहुल जिलों में मतदाताओं के नाम अधिक हटने का दावा, रिपोर्ट से सियासी विवाद तेज

SDRF team retrieving the body of a Delhi tourist who drowned in the fast currents of Sahastradhara in Dehradun.

देहरादून: सहस्त्रधारा में नहाते वक्त तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, SDRF ने 2 किमी दूर बरामद किया शव

Dehradun crime police investigation at Prem Nagar road rage site

​देहरादून में 48 घंटे के भीतर फिर बवाल: प्रेमनगर में सड़क पर चले लाठी-डंडे, खुलेआम लहराई गई पिस्टल

Leave a Comment