अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला इमारतों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, छह भवनों पर लगा सील

On: May 20, 2025 7:26 AM
Follow Us:

ऋषिकेश/देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को ऋषिकेश और देहरादून में बड़ी कार्रवाई की। ऋषिकेश में छह बहुमंजिला इमारतों को सील किया गया, जबकि देहरादून में तीन अवैध निर्माणों पर ताले जड़ दिए गए। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बिना किसी दबाव के की जा रही है।

ऋषिकेश में पांच सेक्टर बनाकर चलाई गई मुहिम

ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एमडीडीए ने इलाके को पांच सेक्टरों में बांटकर विशेष अभियान चलाया। पहले चरण में करीब डेढ़ दर्जन निर्माण चिन्हित किए गए, जिनमें से सोमवार को छह बहुमंजिला इमारतों को सील कर दिया गया। सुनीत पशुलोक विस्थापित क्षेत्र के निर्मल ब्लॉक में सुमित मल्होत्रा की छह मंजिला और करमवीर सिंह की पांच मंजिला इमारत को सील किया गया। इसके अलावा पुरानी चुंगी क्षेत्र में हर्षित पांडे, देहरादून रोड पर सुनील सैनी, मालवीय नगर में कृष्णा फर्नीचर और गुमानीवाला क्षेत्र में विजय पालीवाल के अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई की गई।

अवैध निर्माणकर्ताओं में मचा हड़कंप

एमडीडीए की इस सख्त कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अब किसी भी हाल में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्माण कार्य शुरू करने से पहले वैध नक्शा पास कराएं।

देहरादून में भी तीन निर्माण सील

ऋषिकेश के साथ-साथ देहरादून क्षेत्र में भी एमडीडीए ने अपना अभियान जारी रखा। यहां मेहूंवाला में साकिर और अशरफ के अवैध निर्माणों को सील किया गया, जबकि शिव मंदिर के पास राजन के निर्माण को भी नियमों के उल्लंघन पर ताला लगा दिया गया।

एमडीडीए ने साफ किया है कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment