अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माण पर ताला, उपाध्यक्ष ने दी सख्त चेतावनी

On: September 23, 2025 5:04 AM
Follow Us:

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को ऋषिकेश में अवैध निर्माण के खिलाफ निर्णायक कदम उठाते हुए एक बहुमंजिला इमारत को सील कर दिया। यह कार्रवाई निर्मल बाग, ब्लॉक–बी में भुवन रावत द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण पर की गई।

टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई

प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर भवन की गहन जांच की और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होते ही सीलिंग की कार्यवाही शुरू कर दी। इस दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता मनीष डिमरी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइज़र बीरेंद्र खंडूरी, सतीश कुमार सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।

बिना स्वीकृति निर्माण पर सीधे सीलिंग

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब बिना अनुमति कोई भी निर्माण नहीं चलेगा। उन्होंने कहा—“शहर का मास्टर प्लान बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आज सीलिंग हुई है, कल बुलडोज़र भी चल सकता है।”

नागरिकों को चेतावनी

तिवारी ने आम नागरिकों को भी चेताते हुए कहा कि किसी भी तरह का नया निर्माण शुरू करने से पहले प्राधिकरण से स्वीकृति लेना अनिवार्य है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई तय है। उन्होंने साफ कर दिया कि अब केवल दिखावटी कदम नहीं, बल्कि ठोस और सख्त कार्रवाई होगी।

और भी अवैध निर्माणों पर होगी कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, एमडीडीए ने ऋषिकेश और आसपास के कई अवैध निर्माणों की सूची तैयार कर ली है। आने वाले दिनों में इन पर भी सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। तिवारी ने कहा कि जुर्माना लगाकर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि सीधे सीलिंग और जरूरत पड़ने पर बुलडोज़र की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- जीएसटी बचत उत्सव: सीएम धामी ने प्रेमनगर बाजार में व्यापारियों से की मुलाकात, नए स्लैब पर जानी राय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment