अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी पहचान से भारत में रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हिंदू महिला साजिश में मिली शामिल

On: November 21, 2025 10:02 AM
Follow Us:

देहरादून पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक और उसे फर्जी पहचान दिलाने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर देहरादून में रह रहे थे और पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से भारत में रह रहा है और महिला के साथ नेहरू कॉलोनी इलाके में रह रहा है। पूछताछ में युवक ने अपना असली नाम ममून हसन और निवास स्थान मेहरपुर, बांग्लादेश बताया। वहीं महिला ने अपना नाम रीना चौहान, निवासी त्यूणी बताया।
जांच में सामने आया कि दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। ममून हसन 2019 से 2021 के बीच तीन बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया और इस दौरान रीना से मिला। वर्ष 2022 में ममून ने रीना को अवैध तरीके से सीमा पार कर बांग्लादेश ले जाकर निकाह किया। इसके बाद दोनों ने भारत लौटकर देहरादून में किराए के कमरों में रहना शुरू किया।
अवैध दस्तावेजों के मामले में रीना ने अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम पर ममून के लिए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य पहचान पत्र बनवाए। इन दस्तावेजों के सहारे ममून देहरादून के एक क्लब में सचिन चौहान का नाम इस्तेमाल करके बाउंसर के रूप में काम कर रहा था।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा फर्जी दस्तावेज बनाने में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।
यह कार्रवाई ऑपरेशन कालनेमि के तहत हुई है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 16 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, जिनमें से 9 को डिपोर्ट किया गया और 7 को जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें – बदरीनाथ धाम : कपाट बंद होने की पवित्र प्रक्रिया शुरू, पंच पूजाओं के साथ होता है देवताओं का आगमन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment