अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई | एक दिन में चला बुलडोज़र, मचा हड़कंप

On: November 23, 2025 8:51 AM
Follow Us:

हरिद्वार में अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक व्यापक अभियान चलाया। एचआरडीए की टीम ने उपाध्यक्ष आईएएस सोनिका के निर्देश पर कई स्थानों पर अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध निर्माण कराने वालों में खलबली फैल गई।
अभियान के दौरान जगजीतपुर स्थित राजा गार्डन के पास, गाँव इक्कड़ में रामा एनक्लेव के समीप, साथ ही खंजनपुर, शेरपुर स्थित शनि मंदिर क्षेत्र, और श्यामपुर कांगड़ी में कई अवैध निर्माणों को धराशायी कर दिया गया। प्राधिकरण ने पहले ही इन क्षेत्रों में विकास कार्य रोकने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन आदेशों का पालन न होने पर यह कठोर कदम उठाया गया।
उपाध्यक्ष सोनिका ने स्पष्ट कहा कि अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों पर किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयाँ की जाती रहेंगी, ताकि शहर में अनियमित और अवैध निर्माणों पर लगाम लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें – Uttarakhand: पुंछ में अग्निवीर जवान दीपक सिंह की संदिग्ध मौत से गांव में पसरा मातम, शादी की तैयारियां बनीं शोक का कारण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment