अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से निशंक ने की मुलाकात, मौजूदा राजनीतिक हालातों पर हुई चर्चा

On: February 28, 2022 8:13 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. ऐसे में बीजेपी आलाकमान प्रदेश में सरकार बनाने के तमाम सियासी गुणा भाग में जुटा है. साथ ही प्रदेश से बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली दरबार में हाजिरी जारी है. इसी क्रम में आज हरिद्वार से सासंद पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात और मौजूद राजनीतिक हालातों पर चर्चा की.

बता दें कि प्रदेश में बीजेपी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में तीन-तीन मुख्यमंत्रियों को सत्ता सौंपना कहीं न कहीं इस चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है. साथ ही साल 2017 के चुनाव की अपेक्षा इस बार चुनाव में प्रदेश में मोदी लहर भी कम ही प्रभावशाली दिखाई दी. ऐसे में अगर बीजेपी प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाती है, तो बीजेपी आलाकमान अभी से अपने प्लान बी पर काम कर रहा है.

यह भी पढ़े –  रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 5वां दिन,  अब तक 352 लोगों की मौत, पढ़िए पूरी खबर

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरिद्वार सांसद निशंक की मुलाकात के यही सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. हरिद्वार जिले में बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा है. जहां साल 2002 में बसपा ने यहां आठ सीटों पर परचम लहराया था. वहीं, साल 2007 में सात और 2012 में बसपा के खाते में तीन सीटें आई थी. वहीं, साल 2017 में बसपा उम्मीदवार यहां अपना खाता नहीं खोल पाए.

हालांकि, बीजेपी को लगता है कि इस बार हरिद्वार जिले से चुनाव में बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी कुछ सीटों से जीतकर आ सकते हैं. ऐसे में अगर बीजेपी को सरकार बनाने में इन विधायकों की जरूरत पड़ी तो इन्हें साधने के लिए बीजेपी निशंक को आगे कर सकती है. सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात के यही सियासी मायने हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

देहरादून कोर्ट परिसर: पुलिस और वकील दुष्कर्म के दोषी देवेंद्र को ले जाते हुए।

उत्तराखंड: कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले दरिंदे को मिली सजा, जमानत मिलते ही दोबारा किया था नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

Leave a Comment