अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

LUCC के बाद उत्तराखंड में निवेश घोटाला, करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया

On: September 12, 2025 11:02 AM
Follow Us:

एक कंपनी ने निवेश का झांसा देकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में करोड़ों रुपये जमा कराए। कंपनी ने उत्तर प्रदेश में अपनी शाखाएं बंद कर दी हैं। वाराणसी के पीड़ितों ने देहरादून में कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पटेलनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी ने उनसे 1.35 करोड़ रुपये जमा कराए और अब रिटर्न नहीं दे रही है।
। द लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) की तरह एक और करोड़ों के घोटाले का एक और मामला सामने आया है। एक कंपनी ने निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये जमा कर दिए और उत्तर प्रदेश में अपनी शाखाएं बंद कर दी।
उत्तराखंड में क्षेत्रीय कार्यालय पर सुरक्षाकर्मी रखे गए हैं। गुरुवार को वाराणसी से कुछ पीड़ित दून पहुंचे और कंपनी कार्यालय के बाहर विरोध किया। इसके बाद पीड़ितों ने पटेलनगर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

गुरुवार को वाराणसी से दून पहुंचे विष्णु पांडे, अमित यादव, अशोक कुमार मौर्य, राजीव प्रजापति, संजय कुमार, रिंकू, सुजीत कुमार ने बताया कि एक कंपनी ने वाराणसी में हेड आफिस और देहरादून में क्षेत्रीय कार्यालय खोला। इसके बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग शाखाएं खोलकर वर्ष 2022-23 से निवेश के नाम पर रकम जमा करानी शुरू की।
कंपनी की ओर से पहले अपने एजेंट बनाएं और मासिक और एक मुश्त रकम जमा करने के विकल्प लोगों को दिए गए। शुरुआत में लोगों को रिटर्न दिया गया, लेकिन पिछले करीब एक साल से लोगों कोई रिटर्न नहीं दिया गया।

पीड़ितों ने बताया कि वाराणसी स्थित कंपनी मुख्यालय कई महीने पहले बंद हो गया है। इसके बाद वह दून में क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंचे। यहां कंपनी संचालक तो नहीं मिले लेकिन क्षेत्रीय कार्यालय पर सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। उनके जरिए कंपनी के अफसरों से बात हुई तो संचालकों ने खुद को विदेश में बताया।
पीड़ितों ने आक्रोश जताते हुए अपनी रकम मांगी। कहा कि उनकी टीम के करीब 30 लोगों के 1.35 करोड़ जमा है। सूचना पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय कार्यालय में मौजूद लोगों और पीड़िताें को पटेलनगर कोतवाली लाया गया।

प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर कोतवाली चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पीड़ितों से दस्तावेज मांगे गए हैं। उत्तराखंड में कंपनी के निवेश की जानकारी जुटाई जा रही है। सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढें- शौक का नया चलन! उत्तराखंड में VIP नंबर का हड़कंप, 0001 नंबर बिका 7.49 लाख में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

एक घने जंगल के सेट पर फिल्म की शूटिंग का दृश्य, जहाँ उत्तराखंड की अभिनेत्री और डांसर प्रियंका खंतवाल एक सुंदर पारंपरिक नृत्य मुद्रा में हैं। बैकग्राउंड में बाघ की खाल जैसी वेशभूषा पहने बैकग्राउंड डांसर्स हैं और सामने की ओर मूवी कैमरा, लाइट और क्रू मेंबर फिल्मिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देवभूमि की बेटी का टॉलीवुड में डंका: प्रियंका खंतवाल का ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ गाना हुआ वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने को तैयार

Leave a Comment