अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज, केदारनाथ रवाना होने पर अड़े यात्री

On: August 13, 2025 10:56 AM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग में मंगलवार को यात्रियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। भारी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने खराब मौसम और प्रशासनिक आदेश का हवाला देते हुए बैरिकेड लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान यात्रियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

भारी बारिश के अलर्ट के चलते यात्रा पर रोक
सीतापुर और सोनप्रयाग में इन दिनों श्रद्धालुओं का बड़ा हुजूम जमा है। हालांकि, मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 12 अगस्त से केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है, जो 14 अगस्त तक बंद रहेगी। आगे यात्रा शुरू करने का निर्णय मौसम के पूर्वानुमान पर निर्भर करेगा।

रुद्रप्रयाग डीएम प्रतीक जैन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों के जलस्तर सहित सभी सहायक नालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लोगों को नदियों और नालों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

हाईवे पर अलर्ट, मशीनें और टीमें तैनात
डीएम ने जानकारी दी कि केदारनाथ हाईवे के डेंजर जोन में 24 घंटे मशीनें और रेस्क्यू टीमें तैनात हैं। सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति में तुरंत मार्ग को बहाल करने की तैयारी की गई है।

लाठीचार्ज पर कांग्रेस का हमला
सोनप्रयाग में यात्रियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने आरोप लगाया कि धामी सरकार ने यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पहले ही श्रद्धालुओं को यात्रा स्थगित होने की स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए थी, ताकि वे बेवजह परेशान न होते।

सुजाता पॉल ने आगे कहा कि सरकार को व्यवस्थाओं में सुधार लाना चाहिए, लेकिन इसके बजाय वोटों की राजनीति में जुटी हुई है। उनके अनुसार, इस घटना की जिम्मेदारी सरकार की है और इसे लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

यह भी पढें- अल्मोड़ा का युवक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करते गिरफ्तार, संवेदनशील सैन्य जानकारियां लीक करने का आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

Leave a Comment