अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

लैब कर्मचारी की हत्या का खुलासा: , प्रेम संबंध के चलते मारी गई थी गोली, सड़क किनारे मिला था शव

On: December 23, 2025 10:28 AM
Follow Us:

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़मीरपुर में सड़क किनारे मिले लैब कर्मचारी के शव के रहस्य से आखिरकार 339 दिन बाद पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने एक होमगार्ड को गिरफ्तार किया है, जिसने प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मंगलवार को रानीपुर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि बहादराबाद स्थित एक पैथोलॉजी लैब में काम करने वाले वसीम (21), पुत्र मुस्तकीम, का शव 18 जनवरी को गढ़मीरपुर गांव के पास सड़क पर पड़ा मिला था। शुरुआत में मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन अगले दिन शव को सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार नहलाते समय वसीम की कमर में छेद दिखाई दिया, जिससे परिजनों और ग्रामीणों का शक गहराया।
इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि वसीम की कमर में गोली मारी गई थी। इसके बाद मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
काफी समय तक मामला अनसुलझा रहने के बाद एसपी सिटी अब प्रताप सिंह को हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई। रानीपुर कोतवाल शांति कुमार गंगवार, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र बिष्ट और वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान की टीम ने दोबारा सभी पहलुओं से जांच शुरू की और संदिग्धों से गहन पूछताछ की।
लगातार सुराग जुटाने के बाद पुलिस टीम ने सोमवार शाम आरोपी होमगार्ड अभिमन्यु, निवासी ग्राम सकौती गुरुकुल, नारसन मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका एक महिला होमगार्ड से प्रेम प्रसंग था और वसीम उसे परेशान करता था। इसी कारण उसने वसीम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से वसीम की रेकी कर रहा था। 18 जनवरी को जब वसीम बहादराबाद स्थित लैब से काम खत्म कर लौट रहा था, तभी आरोपी ने रास्ते में तमंचे से उसकी पीठ पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए महिला होमगार्ड की स्कूटी मांगकर लाया था। हालांकि जांच में महिला होमगार्ड की किसी भी प्रकार की संलिप्तता सामने नहीं आई है। महिला अविवाहित है, जबकि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हैं।1

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड में हिमालय की पहाड़ियों के सामने खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन का दृश्य।

उत्तराखंड बनेगा दुनिया का पसंदीदा ‘वेडिंग डेस्टिनेशन’, CM धामी ने PM मोदी को सौंपा देवभूमि के विकास का रोडमैप

ऋषिकेश होटल नवरंग पुलिस रेड अवैध कैसिनो भंडाफोड़

ऋषिकेश में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: होटल नवरंग में चल रहे हाई-प्रोफाइल कैसिनो का भंडाफोड़, 40 पर केस, पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

हल्द्वानी में 19 साल की छात्रा और 45 साल का मुस्लिम टेलर पुलिस चौकी में। * Caption: पुलिस चौकी में हंगामे के दौरान मौजूद परिजन और पुलिसकर्मी (प्रतीकात्मक चित्र)।

हल्द्वानी: प्यार या जिद? 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के साथ रहने पर अड़ी 19 साल की छात्रा, थाने में मां को जड़ा थप्पड़

Haridwar Weather Update Rain and Cloudy Sky Forecast 2026 Poster

हरिद्वार में करवट लेता मौसम: अगले 48 घंटों में हल्की बारिश और बादलों का डेरा, किसानों के लिए जारी हुई विशेष एडवाइजरी

Earth Hour 2026 Uttarakhand Campaign Poster |

उत्तराखंड में कल मनेगा ‘अर्थ ऑवर’: एक घंटे के लिए अंधेरे में डूबेगा देवभूमि का आंगन, शासन ने की खास अपील

नैनीताल के खुपी में पलटी हुई बस और बचाव कार्य (Nainital Bus Accident Khupi)

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 8 अन्य घायल

Leave a Comment