अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर दो जगह हाईवे ध्वस्त, यातायात ठप, यात्रियों को भारी परेशानी

On: July 1, 2025 7:59 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश ने कोटद्वार से नजीबाबाद होते हुए दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले मार्ग को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुखरो पुल और जाफराबाद पुलिस चौकी के बीच हाईवे का हिस्सा पहले ही कट चुका था। सोमवार सुबह हालात और बिगड़ गए, जब नजीबाबाद मार्ग पर खैरा ढाबा के समीप बरसाती नाले के उफान में निर्माणाधीन पुल के नीचे बना वैकल्पिक रास्ता भी बह गया।

हजारों यात्रियों को झेलनी पड़ी मुश्किलें
दिल्ली, मेरठ, गुरुग्राम, हरियाणा, पंजाब व एनसीआर को जोड़ने वाले कोटद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क ध्वस्त हो गई, जिससे यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया। हाईवे पर लगभग पांच से छह किलोमीटर के भीतर दो जगह सड़क टूटने से दर्जनों वाहन बीच रास्ते में फंस गए और जाम कई किलोमीटर तक फैल गया। मौके पर राहत व बचाव दल के साथ जेसीबी मशीनें तैनात थीं, लेकिन तेज बहाव ने वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के प्रयासों को असफल कर दिया।

रोडवेज सेवा ठप, यात्रियों को करना पड़ा घंटों इंतजार
सड़क मार्ग बंद होने के कारण कोटद्वार से नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पटियाला, जयपुर, चंडीगढ़ और अमृतसर के लिए चलने वाली उत्तराखंड रोडवेज की सभी बसें बस अड्डे पर खड़ी रहीं। सुबह 10:30 बजे के बाद से बस संचालन पूरी तरह बंद रहा। यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। रोडवेज एआरएम अनुराग पुरोहित मौके पर उपस्थित रहकर हालात पर निगरानी रखे हुए थे। राहत की बात यह रही कि तड़के कोटद्वार से दिल्ली के लिए पांच बसें पहले ही निकल चुकी थीं, जिससे आंशिक तौर पर कुछ यात्रियों को राहत मिली।

विकल्पों के सहारे संभाली गई स्थिति
हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया। हरिद्वार और देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को दुगड्डा, यमकेश्वर, लक्ष्मण झूला मार्ग से भेजा गया। वहीं दिल्ली, बिजनौर, मेरठ, एनसीआर, पंजाब और हरियाणा की ओर जाने वाले वाहनों को दिल्ली फार्म, लालवाला मार्ग से डायवर्ट किया गया।

भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक
यातायात निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि फिलहाल रोडवेज बसों समेत सभी भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। केवल हल्के वाहनों को ही वैकल्पिक रास्तों से निकाला जा रहा है। लगातार दूसरे दिन बाधित हाईवे के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और प्रशासन हालात सामान्य करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढें- हरिद्वार: जनशिकायतों में लापरवाही पर डीएम मयूर दीक्षित सख्त, पांच अधिकारियों का वेतन रोका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment