अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

काशीपुर के चैंपियन पॉवरलिफ्टर अमनदीप अरोरा ने खुद को मारी गोली, शहर में शोक की लहर

On: May 3, 2025 7:29 AM
Follow Us:

काशीपुर के जाने-माने पॉवरलिफ्टर और ‘पावर हाउस जिम’ के संचालक अमनदीप अरोरा ने शुक्रवार दोपहर अपने ही घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में खुद को गोली मार ली। उन्होंने यह कदम पिता की लाइसेंसी बंदूक से उठाया। घटना से पूरे शहर और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

खेलों में शानदार सफर, लेकिन अंत चौंकाने वाला
36 वर्षीय अमनदीप ने पॉवरलिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तर पर दो बार चैंपियनशिप जीतने के साथ-साथ एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (मलयेशिया) में कांस्य पदक भी अपने नाम किया था। वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया था।

खेल के प्रति समर्पण, युवाओं के लिए प्रेरणा
स्टेडियम में पॉवरलिफ्टिंग कोच राजीव चौधरी के अनुसार, अमनदीप ने 2011 में उनके मार्गदर्शन में खेल की शुरुआत की थी और तब से निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे थे। वह बेहद मिलनसार और अनुशासित खिलाड़ी माने जाते थे। उनके जिम में आने वाले युवाओं को वे हमेशा खेल और फिटनेस के प्रति प्रेरित करते थे।

आखिर क्यों थमा ये मजबूत कंधा?
अमनदीप की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन लोगों को वे हमेशा जीवन के लिए प्रेरित करते थे, आज वही लोग स्तब्ध हैं कि आखिर ऐसी कौन सी बात थी जो उन्होंने किसी से साझा नहीं की। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे खेल प्रेमियों और परिचितों ने कहा, “अमन तो हमेशा दूसरों को हिम्मत और हौसला देने की बात करता था, फिर खुद कैसे टूट गया?”

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस कर रही जांच
घटना के वक्त अमनदीप ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से पूछताछ शुरू की है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।

यह भी पढें- “उत्तराखंड के सरकारी कर्मियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत, डीए बढ़कर हुआ 55 प्रतिशत”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment