काशीपुर: जमीन सौदे के नाम पर करोड़ों की ठगी, 1.5 करोड़ रुपये और जमीन हड़पी

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में जमीन हेराफेरी के नाम पर कई करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित परमार्थ छाबड़ा की तहरीर पर पुलिस ने छह से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक परमार्थ छाबड़ा, जो कपड़े का व्यवसाय करता है, की जान-पहचान आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा निवासी मोहित से है। आरोप है कि मई 2024 में मोहित ने परमार्थ को ग्राम बक्सौरा में सात एकड़ जमीन का सौदा करने का झांसा दिया और इसे महंगे दाम में बेचने का लालच दिखाया।

होटल में हुई थी मीटिंग:
27 मई 2024 को एक होटल में मोहित, छीना फार्म ढकिया निवासी अरपिंदर सिंह उर्फ हैप्पी और बलवन्त सिंह के साथ मीटिंग हुई। आरोपियों ने परमार्थ छाबड़ा को बताया कि यदि वह दस लाख रुपये एडवांस देंगे तो जमीन का सौदा सुरक्षित हो जाएगा और इसे दोगुने रेट पर बेचकर मुनाफा होगा।

एक करोड़ 95 लाख में हुआ सौदा:
परमार्थ और उनके पिता ने 2.50 लाख रुपए एडवांस देकर सौदा तय किया। आरोप है कि मोहित ने व्हाट्सअप पर संदेश भेजकर एक लाख रुपये जमीन मालिक सतनाम सिंह तक पहुंचा देने का दावा भी किया।

सौदा रद्द करने की बात और दबाव:
4 जुलाई 2024 को होटल में एक और मीटिंग हुई, जिसमें आरोपियों ने कहा कि जमीन मालिक सौदा रद्द कर रहे हैं और सौदा बनाए रखने के लिए 25% अतिरिक्त भुगतान करना होगा। दबाव में परमार्थ छाबड़ा ने एक करोड़ तीस लाख रुपए भुगतान कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी एग्रीमेंट बनाकर अरपिंदर सिंह को मालिक दिखाया और कूटरचित दस्तावेज पर साइन करवा लिया।

अलग जमीन का सौदा और गिरवी:
आरोप है कि बाद में परमार्थ और उसके पिता ने बलवन्त सिंह की आठ एकड़ जमीन खरीदने का सौदा भी किया और 15 लाख रुपए एडवांस दिए। इसके बाद बलवन्त के साले कुलदीप ने कहा कि उधार राशि ब्याज सहित दी जाएगी और बदले में जमीन गिरवी रखनी होगी। परमार्थ के पिता ने अपनी ग्राम किलावली और ग्राम गढ़ीनेगी की भूमि गिरवी रखी, लेकिन बाद में पता चला कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका फायदा उठाया गया।

कुल मिलाकर:
आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से परमार्थ और उनके पिता की करीब 1.65 करोड़ रुपये और लगभग 3.75 एकड़ जमीन हड़प ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढें- ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 28 अगस्त से अल्मोड़ा में शुरू, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ, देखें मेले की खास झलकियां

Leave a Comment