अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान: ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों पर रोक, जानिए कौन-से रूट से आएं

On: November 3, 2025 4:46 PM
Follow Us:

हरिद्वार
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर का विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। मंगलवार 4 नवंबर की शाम 6 बजे से लेकर 5 नवंबर की रात तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सभी मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों और पार्किंग स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब रूट से आने वालों के लिए व्यवस्था
दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब से आने वाले वाहनों को नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी और शंकराचार्य चौक के रास्ते हरिद्वार में प्रवेश कराया जाएगा।
इन वाहनों के लिए अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
यदि किसी समय यातायात का दबाव बढ़ता है, तो वाहनों को नगलाइमरती, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा और शनिचौक से होते हुए मात्रसदन पुलिया तक डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे वाहनों को बैरागी कैंप पार्किंग में ठहराया जाएगा।
मुरादाबाद और नजीबाबाद से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूट
मुरादाबाद व नजीबाबाद की ओर से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर और चंडी चौकी मार्ग से हरिद्वार पहुंचेंगे।
इनके लिए भी दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग स्थल निर्धारित हैं।
वहीं बड़े वाहनों को श्यामपुर से डायवर्ट कर गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग की ओर भेजा जाएगा।
देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले श्रद्धालु
देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म और रायवाला के रास्ते हरिद्वार पहुंचने की अनुमति होगी।
इनके लिए लालजीवाला, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में स्थान निर्धारित किए गए हैं।
बसों, ऑटो और विक्रम वाहनों के लिए विशेष प्लान
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आने वाली निजी बसें नारसन, मंगलौर, लक्सर और सुल्तानपुर मार्ग से होकर बैरागी कैंप पार्किंग तक पहुंचेंगी।
देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले विक्रम और ऑटो रिक्शा को केवल जयाराम मोड़ तक ही आने की अनुमति होगी — यहीं यात्रियों को उतारकर उन्हें वापस लौटना होगा।
इसके अलावा बीएचईएल, ज्वालापुर और कनखल मार्गों पर चलने वाले ऑटो-रिक्शा के लिए भी विशेष डायवर्जन तय किए गए हैं।
ललतारा पुल से शिवमूर्ति चौक तक किसी भी प्रकार के वाहन, ऑटो या टैक्सी को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।
भारी वाहनों पर कड़ी पाबंदी
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
ऐसे वाहन नारसन, मंडावर, चिड़ियापुर बॉर्डर, सिडकुल और एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर ही रोक दिए जाएंगे।
देहरादून से आने वाले ट्रकों को नेपाली फार्म या रायवाला में ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
यदि कोई भारी वाहन गलती से शहर की सीमा में प्रवेश करता है, तो उसे चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी
पुलिस ने बताया कि पूरे ट्रैफिक प्लान को लागू करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और वॉलंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है।
यातायात नियंत्रण के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी निगरानी का भी उपयोग किया जाएगा ताकि किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।
श्रद्धालुओं से अपील
प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
साथ ही, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से रुकने या फोटो खींचने से बचें ताकि यातायात बाधित न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment