अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

स्पेन में नौकरी का झांसा: देहरादून के युवक से 3.30 लाख की ठगी, रकम लौटाने से भी किया इंकार

On: November 20, 2025 10:54 PM
Follow Us:

देहरादून में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस ने दो व्यक्तियों—अरुण थापा और रणबीर—के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने स्पेन में अच्छी नौकरी का लालच देकर एक युवक से लाखों रुपये हड़प लिए और बाद में न तो नौकरी दिलाई और न ही रकम वापस की।
विजय पार्क एक्सटेंशन निवासी अनूप सिंह भंडारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिचित राजकुमार के माध्यम से छह नंबर पुलिया स्थित एक कंपनी में पहुंचे थे, जहां अरुण थापा और रणबीर काम करते हैं। दोनों ने दावा किया कि वे लोगों को स्पेन में नौकरी दिलवाने का काम करते हैं, लेकिन इसके लिए मोटी फीस लेनी होती है।
अनूप उनके झांसे में आ गए और विभिन्न तिथियों पर कुल 3.30 लाख रुपये आरोपितों को दे दिए। लेकिन पैसे लेने के बाद आरोपितों ने न तो किसी तरह की प्रक्रिया शुरू की और न ही उन्हें विदेश भेजा। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगने की कोशिश की तो आरोपित टालमटोल करने लगे और बाद में रकम लौटाने से साफ इंकार कर दिया।
मामले की शिकायत मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – देहरादून : एयरपोर्ट की ओर जाती कार भूमिया मंदिर के पास क्रैश बैरियर से टकराई, दो लोग घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment