अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में झमाझम बारिश, बढ़ी ठंडक—केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फ गिरी

On: October 6, 2025 11:25 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच सोमवार दोपहर बाद राज्यभर में बादल छा गए और कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार, टिहरी और बागेश्वर में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया है।

वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने अचानक रुख बदलते हुए केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फ की सफेद चादर से ढके धामों के दृश्य बेहद मनमोहक नजर आए। यमुनोत्री धाम और यमुना घाटी में भी बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश से ठंडक बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों — देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार — में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट प्रभावी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि उत्तराखंड में एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है, जिसके कारण 8 अक्तूबर तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि 6 और 7 अक्तूबर को राज्य के अधिकांश इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के प्रबल आसार हैं।

मौसम के इस बदलाव से एक ओर जहां लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है, वहीं पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से पर्यटन गतिविधियों में रौनक लौटने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment