अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

‘विपिन अब इस दुनिया में नहीं’… इजराइली सेना का आया फोन, परिजनों को मिली दर्दनाक खबर – हमास की कैद में गई जान

On: October 16, 2025 7:35 AM
Follow Us:

भारत से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले के दोगडाकेदार गांवपालिका रीम पुख्योली निवासी युवक विपिन जोशी, जो इजराइल में कृषि की पढ़ाई कर रहा था, को हमास ने युद्ध के दौरान बंधक बना लिया था। अब नेपाल में स्थित इजराइली दूतावास की ओर से परिवार को यह दुखद सूचना मिली है कि “विपिन अब नहीं रहे।”

विपिन दो वर्ष पूर्व ‘अर्न एंड लर्न’ स्कीम के तहत इजराइल गया था, जहां वह कृषि संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से ही विपिन लापता था। इजराइली अधिकारियों ने नेपाल के राजदूत धन प्रसाद पंडित को आधिकारिक रूप से सूचित किया कि विपिन की मृत्यु हो चुकी है। इस सूचना को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विपिन की मां पदमा जोशी, बहन पुष्पा जोशी (जो उन्हें मुक्त कराने के प्रयास में अमेरिका गई थीं) और उनके चचेरे भाई किशोर जोशी को साझा किया गया।

हालांकि, विपिन के परिजन अब भी इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जिनसे लगता है कि विपिन अब भी जीवित हो सकता है। परिवार का कहना है कि जब तक सभी बंधक पूरी तरह रिहा नहीं हो जाते, वे विपिन के जिंदा लौटने की उम्मीद नहीं छोड़ेंगे।

वहीं, इजराइली सेना का दावा है कि गाजा की सुरंगों में व्यापक तलाशी के बावजूद विपिन का कोई पता नहीं चल सका है, और सभी बंधकों को मुक्त कराया जा चुका है। इस बीच, नेपाल सरकार ने भी मामले की पूरी जानकारी मांगी है और राजनयिक स्तर पर प्रयास जारी हैं।

दो साल पहले उज्जवल भविष्य और सीखने की चाह लेकर विदेश गया युवक अब घर नहीं लौट सका—यह खबर पूरे बैतड़ी जिले को गहरे शोक में डाल गई है। परिजन आज भी एक ही प्रार्थना कर रहे हैं — “कहीं से कोई खबर मिले कि विपिन अब भी जिंदा है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment